Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: express@admin
रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विराेध में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और झूमाझटकी भी हुई. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा, जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया है. चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में पेश किया गया है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता…
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनालिका जोशी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह पिछले 17 सालों से लोकप्रिय टीवी सिटकॉम शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में माधवी भिड़े का किरदार निभा रही हैं। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया है। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि एक बार उनके एक फोटोशूट की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। उस विवादित फोटोशूट पर अब एक्ट्रेस ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुभोजित घोष के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सोनालिका ने बताया कि कैसे उनका एक फोटोशूट उनके करियर पर भारी पड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज मानसून सत्र के दौरान सदन से ज्यादा हंगामा भूपेश बघेल के आवास पर देखने को मिला, जब ईडी की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले ये जानकारी आई थी कि चैतन्य बघेल को ईडी ने हिरासत में लिया था। न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के…
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर लापरवाही भरी मीडिया कवरेज पर AAIB ने नाराजगी जाहिर की है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने इस मामले में लापरवाही भरी कवरेज की है और शुरुआती तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इससे मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। जांच एजेंसी ने लोगों से संयम बरतने को कहा है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि कैप्टन ने फ्यूल सप्लाई बंद कर दी थी। इस वजह से हादसा हुआ। हालांकि, जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई…
रायपुर: विधानसभा में शुक्रवार को भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी के हिरासत में लिए जाने पर हंगामा मचाया. इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन की दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार किया. नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा कि सदन के बाहर ईडी का दबाव है. भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है. आज बच्चे का जन्मदिन है, और उसे उठा लिया गया है. ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है. आज के दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार करते हैं. विधानसभा की…
भिलाई: चैतन्य बघेल ED हिरासत में लिए गए है। ED टीम उन्हें रायपुर लेकर आ रही है। चैतन्य बघेल को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के भिलाई 3 आवास के बाहर जमा हुए हैं। साथ ही भूपेश बघेल के भिलाई तीन बंगले के सामने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंची है और घर में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी…
दुर्ग: जिले से महिला मजदूर के आत्महत्या का मामला सामने आया है. एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट के अंदर कार्यरत महिला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलाहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, एनएसपीसीएल पुरैना के पावर प्लांट में 54 साल की रामेश्वरी साहू करीब 15 साल काम कर रही थी. रामेश्वरी ने प्लांट के अंदर ही कार्य स्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.…
रायपुर: ईडी के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों के साथ मानसून सत्र में शामिल होने विधानसभा भवन पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थन में कांग्रेस विधायकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए. बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ विधानसभा पहुंचे. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. शराब घोटाला मामले में 8 अधिकारियों की टीम दबिश देने 2 गाड़ियों में पहुंची. खबर फैलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई. जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा…
सावन का हर एक दिन बेहद शुभ माना गया है। यह पूरा माह देवों के देव महादेव के नाम है। भक्त सावन में शिवपरिवार की पूजा विधिपूर्वक करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में विशेष तौर पर महादेव की पूजा करने से जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। सावन में शिव पार्वती के अलावा देवी लक्ष्मी की भी पूजा का विधान है। यह पूजा शुक्रवार दिन की जाती है। ऐसे में पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जप करने से जातक के घर की तिजोरी पैसों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है. प्रश्नकाल में मंत्री दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े जवाब देंगे, वहीं मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप, रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे. सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे. सदन की कार्यवाही के दौरान आज विधायक राजेश मूणत बोरे-बासी कार्यक्रम के आयोजन में अनियमितता का मामला उठाएंगे, वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह रसायनिक उर्वरकों का मुद्दा उठाएंगे. ध्यानाकर्षण में तेंदूपत्ता संग्रहण के साथ अन्य मुद्दे लगाए गए. सदन में आज 15 शासकीय विधि विषयक कार्य सुने जाएंगे. इसके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्री ओपी चौधरी, लखन…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
