(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
मुंगेली,रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में 15 मार्च 2026 को ग्राम झलियापुर में संतोष सिंह क्षत्रिय के निवास पर भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया इस उत्सव में पत्रकार जगत की जानी-मानी हस्तियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर भाईचारे और उल्लास का संदेश दिया।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति।
कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (ऑल इंडिया रजि.) के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की उपस्थित अतिथियों में शामिल थे:
सुश्री अनीता जैन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग)
श्री अरविंद दुबे: राष्ट्रीय महासचिव
श्री आर. पी. सोनी: प्रदेश महासचिव
श्री ब्रजेश शर्मा जिलाध्यक्ष मुंगेली
बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने पत्रकारिता और सामाजिक एकता पर अपने विचार साझा किए
पत्रकार जगत और क्षेत्रीय हस्तियों का संगम
ढोल-नगाड़ों की थाप और गुलाल के बीच मुंगेली, बेमेतरा और कवर्धा सहित विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें जिला सचिव (मुंगेली) श्री जयेश सिंह, कोमल सिंह राजपूत (इंडिया न्यूज), और अंजली चंद्रवंशी (द फायर न्यूज) प्रमुख रहे।
अन्य गणमान्य अतिथि:
ग्राम प्रधान बलराम सिंह,आलोक सिंह,डॉ. कोमल सिंह,सत्येंद्र सिंह,कौशल सिंह क्षत्रिय,जग्गू कश्यप,बद्री सिंह (बिलासपुर), भागेश्वर सिंह (तखतपुर)और पूनम ठाकुर सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
रिखीराम फाग गीत मंडली (जीवन यादव,भोला सिंह,डोमन यादव) ने पारंपरिक फाग गीतों से समां बांध दिया कार्यक्रम का सफल संचालन दिलेश्वर सिंह (जंगलपुर) ने किया
आयोजक संतोष सिंह क्षत्रिय ने कार्यक्रम के अंत में दूर-दराज से आए सभी पत्रकार बंधुओं छायाकारों और मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

















