(संवाद एक्सप्रेस) संजय मिश्रा
मुंगेली,छत्तीसगढ़ राज्य के जिला मुंगेली अंतर्गत ग्राम शुक्लाभाठा स्थित बांस शिल्प प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ समापन अवसर पर कुल बीस हितग्राहियों की उपस्थिति रही जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्प की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डिजाइनर ओंकार जोशी प्रशिक्षक फूलसाय सिंह तथा हस्तशिल्प विकास बोर्ड बिलासपुर की प्रभारी श्रीमती असरिता मिंज सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे सभी अतिथियों नें प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान डिजाइनर एवं प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाना है उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी बांस से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं जैसे फर्नीचर टेबल कुर्सी सोफा-सेट, फ्लावर पॉट आदि तैयार कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है, जिससे प्रशिक्षणार्थी मार्केटिंग के माध्यम से आय अर्जित कर अपनें जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

















