(संवाद एक्सप्रेस)नीलकंठ धिरहे
सक्ती,हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत झरप मोड़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है युवक खेत के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें थीं और काफी खून बह चुका था जिससे मौके पर ही उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर हसौद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां कुछ संदेह भी उत्पन्न कर रही हैं ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















