(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी गणेश कश्यप पिता गंगाराम कश्यप उम्र 47 साल
चंद्रहास कश्यप पिता गणेश कश्यप उम्र 28 वर्ष
दूरपती कश्यप पति गणेश कश्यप उम्र 45 वर्ष
चंद्रपाल कश्यप पिता गणेश कश्यप उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम बुडेना थाना नवागढ़।
जांजगीर चांपा, प्रार्थी दिनेश कश्यप निवासी बुडेना के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19.2.2026 को आरोपियों द्वारा डंडा लेकर घर अंदर घुस कर अश्लील गाली गलौज करते हुए घर में लगे पुराने ईट का बंटवारा नहीं दे रहे हो कह कर गणेश कश्यप, चंद्रहास कश्यप टागी से प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से मारपीट किया और रिकेश कश्यप को चंद्रपाल एवं दूरपति दोनों अपने हाथ में रखें लकड़ी के डंडा से सर में मार कर प्राण घातक हमला किए हैं जिससे काफी खून बह रहा है की रिपोर्ट थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 63/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
जांजगीर चांपा,पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व कार्यवाही करते हुवे आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





















