(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच युवक की पहचान छपोरा निवासी धनंजय गोड़ के रूप में की गई है
हसौद,थाना क्षेत्र के झरप मोड़ में एक युवक की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई
जनकारी के अनुशार युवक की पहचान छपोरा निवासी धनंजय गोड़ के रूप में की गई है जिसका ससुराल झड़प बताया जा रहा है सम्भव तह वह अपनी ससुराल जा रहा था जो एक खतरनाक मोड़ के पास युवक खेत के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था जिसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें थीं और काफी खून बह चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी सूचना के बाद हसौद थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है
प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क हादसे का लग रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
















