(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में झंडा रोहन कर संगठन के समस्त बलिदानी नेताओं को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
स्थापना दिवस समारोह में “जय कांग्रेस” के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। गरियाबंद ब्लॉक सहित जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे में स्थापित कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं—महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मौलाना आजाद—ने देश को संविधान, लोकतंत्र और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सुखचंद बेसरा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश के सामने खड़ी चुनौतियों के खिलाफ एकजुट है। नफरत, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए पार्टी किसानों के अधिकारों की रक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, युगल पाण्डे, पार्षद छगन यादव, सन्नी मेमन, राजेश साहू, अवध यादव, डीलेश्वर देवगन, महेश्वर बघेल, मुकेश भाई, हरीश ठक्कर, सुजीत कुटारे, अर्जुन सोनवानी, पार्वती ध्रुव, शसविता गिरी गोस्वामी, प्रतिभा पटेल, ममता फूलझरे, जुनेद, लछमन चक्रधारी, महेंद्र राजपूत, प्रहलाद यादव, निक्की यादव, मुकेश यादव, देबू देव, देवेंद्र यादव, निराला, मिहुल पवार, उत्तम यादव, बसंत यादव, मिथुन यादव, बालमुकुंद यादव, तरुण यादव, कादर, केदार, पारुल, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments



