Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम श्यामनगर हरदी में जय भोले युवा समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, संस्कृति और पारंपरिक खेलों की शानदार झलक देखने को मिली। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। महोत्सव के दौरान *फुगड़ी, मटका फोड़, बोरा दौड़, रेल रेस, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़ एवं स्लो साइकिल दौड़* सहित विभिन्न छत्तीसगढ़ी पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद शहर में बारिश कोई मेहमान नहीं है, जो अचानक आकर पालिका प्रशासन को चौंका दे। बारिश हर साल आती है, जलभराव हर साल होता है और इसके साथ हर साल वही पुराना सवाल भी लौट आता है—आखिर शहर का पानी जाएगा कहां? शहर में विकास की सड़कें भले चमचमा रही हों, सड़कें चौड़ी हो गई हों और निर्माण कार्यों के आंकड़े करोड़ों में पहुंच गए हों, लेकिन बारिश होते ही गरियाबंद की तस्वीर कुछ ऐसी बन जाती है, मानो विकास की सारी योजनाएं पानी में तैरने लगी हों। पुराने नीम रपटा क्षेत्र में बारिश के बाद बने…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)पाण्डुका। ग्राम पंचायत कुटेना स्थित प्रसिद्ध सिरकट्टी आश्रम धाम एवं गुरुकुल परिसर में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अध्यक्षता महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण महाराज, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवरी, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, सरपंच श्रीमती गणेशी दिवान सहित जनप्रतिनिधि, संत समाज एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सिरकट्टी आश्रम धाम में करीब 50 लाख रुपए की लागत से…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन विभाग के शहीदों की स्मृति में 11 सितंबर को शहीद स्मारक दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में गरियाबंद वन विभाग परिसर स्थित शहीद स्मारक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पूजा-अर्चना कर शहीदों को नमन किया गया। वर्दीधारी जवानों और कर्मचारियों ने शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर शहीद परिवार का सम्मान भी किया गया। नक्सलियों से लोहा लेते हुए हुए थे शहीद वन विभाग के शहीद मधुसूदन पाटिल वनपाल के रूप…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस वर्ष विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक माह के अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने अभियान की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर मुख्यालय से 05 किमी दूर देहारगुड़ा खामभाठा के बीच करोड़ो रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे अधुरे पुल के खतरनाक सीढ़ियो के माध्यम से 20 फीट उंचे सीढ़ी मे चढ़ अधुरे पुल को पारकर स्कूल पहुंचने के मामले मे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है इसके बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत मे आ गया है। आज शुक्रवार को भारी बारिश के बीच गरियाबंद के कलेक्टर रणबीर शर्मा स्वयं वस्तु स्थिति का जायजा लेने अधुरे पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे निरीक्षण के दौरान…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 10 सितंबर को स्थानीय बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिले के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गरियाबंद के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 14 वर्ष बालक वर्ग में एंजेल्स एंग्लो हाई…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश लौटने का रास्ता शायद तस्करों को आसान लग रहा था, लेकिन इंदागांव पहुंचते ही उनकी ‘गांजा यात्रा’ पर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया। थाना इंदागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के तीन आरोपियों—एक महिला और दो पुरुषों—को 10.663 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजे की कीमत करीब 6 लाख 43 हजार 150 रुपये बताई गई है। गांजा दो अलग-अलग बजाज एवेंजर मोटरसाइकिलों की सीट के नीचे इस तरह छिपाया गया था, मानो पुलिस की नजर से बचने के…

Read More

मैनपुर/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अंतिम छोर और ओड़िशा सीमा से सटे मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित ग्राम झोलाराव में खाद चोरी के आरोप के बाद ऐसा ‘अनूठा फैसला’ सामने आया है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस के हवाले करने के बजाय मौके पर ही ऐसी ‘सजा’ सुना दी, जिसमें कानून की किताब की जगह ढोल-नगाड़े और अदालत की जगह गांव की भीड़ नजर आई। मामला गांव के ही एक किसान के घर से यूरिया खाद की दो बोरियां चोरी होने…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। पाण्डुका वन परिक्षेत्र में चंदा दल का एक दंतैल हाथी इन दिनों विचरण कर रहा है। वन विभाग की 9 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार हाथी कक्ष क्रमांक 70 स्थित चंदली डोंगरी में मौजूद है। हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है। हाथी पोंड बीट, पाण्डुका सर्कल क्षेत्र में मौजूद है। विभाग के अनुसार हाथी के कारण फसल क्षति हुई है, जबकि अभी तक मकान क्षति, अन्य नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए नागझर गांव को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं पोंड,…

Read More