Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन, नोडल विभागों से समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी एवं सहयोगी विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को प्रत्येक परिवार स्तर पर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत की उपसंचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर,…
सागौन तस्करों की ‘नदी वाली डिलीवरी’ स्मार्ट सर्विलांस ने पकड़ी, ओडिशा पहुंचने से पहले ही खुल गया खेल
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में सागौन तस्करों ने शायद सोचा था कि जंगल घना है, नदी बह रही है और बारिश का मौसम है—ऐसे में उनकी लकड़ी की ‘नदी वाली डिलीवरी’ कौन देखेगा? लेकिन तस्करों की यह गणित टाइगर रिजर्व के स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम के सामने फेल हो गई। वन विभाग ने स्मार्ट सर्विलांस, मानसून पेट्रोलिंग और मैदानी सूचना तंत्र के सहारे छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े अंतरराज्यीय सागौन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि सागौन के लट्ठे को नदी के बहाव के सहारे ओडिशा पहुंचाने की तैयारी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। 25 मई 2013 को हुए बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताते हुए पूरे घटनाक्रम की साजिश का पर्दाफाश किए जाने की मांग।कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता के जरिए एनआईए की जांच को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रविवार को जिला कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए,लेकिन एनआईए की जांच शुरुआत से ही “दिशाहीन” रही।पार्टी ने आरोप लगाया कि जांच में घटना के…
(संवाद एक्सप्रेस)पाण्डुका/गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में रविवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया। रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय आदित्य चौधरी के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से मृतक के नाम और मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचा था। पिकनिक के दौरान युवक पानी में नहाने उतरा, लेकिन अचानक गहरे…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा को रोचक, जीवंत और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की। गिरीश कुमार शर्मा के चयन की खबर मिलते ही गरियाबंद जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर/गरियाबंद। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला आसरा की शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। ओमेश्वरी साहू ने वर्षों से नवाचार आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने करीब 500 ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई को…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में एक हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अनुसार रविवार 6 सितंबर 2026 को हाथी क्रमांक 1GBME1 (चंदा दल) फिंगेश्वर सर्कल के खुड़सा बीट स्थित कक्ष क्रमांक पी-35 एवं 34 में मौजूद है। वन विभाग की टीम के मुताबिक हाथी वर्तमान में चिन्हित लोकेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर आराम कर रहा है। क्षेत्र में हाथी द्वारा बिजा छाल, तेंदू जड़, चार छाल सहित अन्य वनस्पतियों को खाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हाथी की मौजूदगी को देखते…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति गरियाबंद द्वारा संचालित विद्यालय में सुबह से ही भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की सबसे खास बात नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक राधा-कृष्ण वेशभूषा रही। सैकड़ों बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में विद्यालय पहुंचे। किसी के सिर पर मोरपंखी मुकुट था तो कोई हाथों में बांसुरी लिए नन्हे कान्हा के रूप में नजर आया। वहीं नन्हीं बालिकाएं राधा की पारंपरिक वेशभूषा में…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भाटापानी स्थित ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा से शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक सतीश कुमार दुबे शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। वहीं, स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन यानी पीएम पोषण योजना के तहत भोजन को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक सतीश कुमार दुबे स्कूल समय के दौरान कथित तौर पर महुआ शराब के नशे में पाए गए। शिक्षक के इस…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवभोग वृत्त में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6.500 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1,300 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को देवभोग वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान देवानंद सिन्हा पिता तीजऊ राम सिन्हा, निवासी ढोडरा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
