Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम जंगल धवलपुर के आश्रित गांव जरण्डीह के ग्रामीण वर्षों से बाकड़ी नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को बारिश के दिनों में ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद यह रास्ता ग्रामीणों के लिए बेहद खतरनाक हो जाता है। बारिश में बढ़ जाती है परेशानी बाकड़ी नदी पर पुल नहीं होने से बारिश के मौसम में जरण्डीह के ग्रामीणों के सामने आवागमन की बड़ी चुनौती खड़ी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति से जुड़े हलषष्ठी पर्व का गरियाबंद जिले में भी विशेष महत्व देखने को मिला। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ हलषष्ठी का व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखकर विधि-विधान से हलषष्ठी माता की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा का श्रवण किया। जिले के कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। पूजा के दौरान पसहर चावल सहित विभिन्न पारंपरिक पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया। महिलाओं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम कस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय श्री रामचरित मानसगान एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 3 एवं 4 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में श्रद्धालु मानसगान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, मेन रोड कस में होगा। 3 सितंबर को सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से मानसगान शुरू होगा। वहीं 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से मानसगान का आयोजन किया जाएगा। 4…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छुरा वन परिक्षेत्र के कनसिंघी परिसर अंतर्गत दादरगांव (नया) में मादा भालू के हमले से एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक दादरगांव (नया) निवासी बिसऊ राम मरकाम (40), पिता मनोहर मरकाम सुबह अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वन क्षेत्र के पास अचानक उनका सामना एक मादा भालू से हो गया। बताया जा रहा है कि भालू के साथ उसके दो शावक भी मौजूद थे। अचानक सामने आए भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लेखापाल श्री खेमचंद साहू को पदोन्नत कर वरिष्ठ लेखा परीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद में की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चन्द्राकर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2009 तथा शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत श्री साहू को सातवें…
देहारगुड़ा-खामभाठा के बीच पैरी नदी पर 5 साल से अधूरा है करोड़ों का पुल, कलेक्टर की फटकार के बाद भी निर्माण की रफ्तार सुस्त ग्रामीणों ने दी चेतावनी-समस्या का समाधान नहीं हुआ तो NH-130C पर करेंगे आंदोलन (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/मैनपुर। शिक्षा हासिल करने के लिए मैनपुर क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को इन दिनों अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय मैनपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देहारगुड़ा और खामभाठा के बीच पैरी नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल के कारण स्कूली बच्चे करीब 20 फीट ऊंचे पिलर पर लगी लोहे की संकरी सीढ़ी…
(संवाद एक्सप्रेस)मैनपुर। गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड के कामेपुर गांव में खेत जा रहे एक ग्रामीण पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के पेट, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने बारिश के बीच घायल को पहले बाइक से करीब दो किलोमीटर तक पहुंचाया। इसके बाद नदी पर पुल नहीं होने के कारण घायल को स्ट्रेचर के सहारे नदी पार कराकर दूसरी ओर खड़ी 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। वहां से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार कामेपुर निवासी ग्रामीण खेत की ओर जा रहा था, तभी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को गरियाबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन राजनीतिक दबाव और पक्षपात से मुक्त होकर समान रूप से होना चाहिए। कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ी कथित घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क और पुल-पुलियों की स्थिति एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। नवागढ़ और सातधार के बीच स्थित करीब 15 वर्ष पुराना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का पुल बारिश के तेज बहाव की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का एक बड़ा हिस्सा बह जाने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते नदी-नाले में जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव से पुल को नुकसान पहुंचा। पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थी देवीसिंह विश्वकर्मा ने सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जबकि टीकचंद यादव ने सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
