(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 4989 बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोंगरा आवासपारा निवासी अंगूर कुमार मरकाम (30 वर्ष) ने थाना छुरा में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2026 को वह अपने साथी बीजू राम यादव के साथ काम के सिलसिले में छुरा गया था। रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच घर लौटते समय उसने अपनी मोटरसाइकिल ग्राम मोंगरा में जियो टॉवर के पास मुख्य मार्ग पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद पता नहीं चलने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चरौदा के आगे बगनई नाला के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की है।
गिरफ्तार आरोपी
1. तौशिफ खान (27 वर्ष), पिता सलीम खान, निवासी बोईरगांव, थाना छुरा, जिला गरियाबंद।
2. पूनम कुमार ताण्डे (31 वर्ष), पिता जीवल लाल ताण्डे, निवासी कोसमर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देश पर की गई।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











