(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोड़ोहरदी मोड़ के पास जंगल में एक संदिग्ध लाश मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डोंगरीगांव बीट के कक्ष क्रमांक 563 में मेन रोड 130C से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















