(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को अमलीपदर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। तहसील कार्यालय अमलीपदर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











