Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को जतमई माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। गरियाबंद वनमंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर और वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडे सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई। अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की। सभी ने कचरा एकत्र कर धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह कमार जनजाति की बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क एवं बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए जिले में सड़क और पुल निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह ने शुक्रवार को गरियाबंद जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित मापदंडों के पालन और प्रगति की समीक्षा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन के लिए किसान पंजीयन को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। शासन द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देश के अनुसार संयुक्त खाते में धान विक्रय के लिए अब केवल लम्बरदार का एग्रीस्टैक पंजीयन आवश्यक होगा। वहीं सह-खातेदारों को अलग से एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। शासन के इस निर्णय से संयुक्त खाताधारक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। कई सह-खातेदारों वाले संयुक्त खातों में प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की प्रक्रिया से किसानों को अनावश्यक परेशानी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।देश में मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि वर्तमान भाजपा शासनकाल में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है।उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें निर्देशित करने वाले ‘शकुनी और दुर्योधन’ कौन हैं,यह भी बड़ा प्रश्न है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान सभा के नेताओं ने देश के नागरिकों को मताधिकार देकर अपनी पसंद की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 91.592 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 45.79 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बस और ऑटो के अलावा चार मोबाइल फोन तथा 137.300 किलो चावल भी जब्त किया है। बस की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा: थाना गरियाबंद पुलिस को 4 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि महेश बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0634 से गांजे का परिवहन किया जा रहा है।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। राष्ट्रीय जनगणना 2027 में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का जातिवार डेटा संकलित करने तथा जनगणना की अनुसूची में पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा जिला गरियाबंद द्वारा प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांधी मैदान गरियाबंद में जिला अध्यक्ष फलेंद्र सिंह साहू के नेतृत्व में सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फलेंद्र सिंह साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह देशभर में पिछड़ा वर्ग की भी अलग से जातिवार गणना की जानी चाहिए।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायत्री मंदिर के पीछे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 108 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं हितग्राहियों की सहभागिता रही। इस दौरान गर्भवती माता की गोदभराई के साथ दो बच्चों का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में अम्बेडकर चौक गरियाबंद में वरिष्ठजनों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं विधिक संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री बी.आर. साहू, पॉक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. खुशबु जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. खुशबु जैन ने वरिष्ठजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी।…
(संवाद एक्सप्रेस)भिलाई। तकनीकी सोच, निरंतर मेहनत और सामाजिक सरोकार को साथ लेकर चल रहे मैकेनिकल इंजीनियर एवं नवाचारी उद्यमी सत्यम भवानी की पहल ‘दिव्य दृष्टि’ को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। दृष्टिबाधितों के लिए AI आधारित स्मार्ट असिस्टिव डिवाइस विकसित करने के इस प्रोजेक्ट के लिए 3 लाख रुपये की CSVTU इग्निशन ग्रांट स्वीकृत हुई है। इसका चेक सत्यम भवानी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका के हाथों CSVTU के तत्वाधान में BIT कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। तिफरा डायनामिक वेंचर्स के संस्थापक सत्यम भवानी ने अपने तकनीकी अनुभव और लंबे समय से…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम कुटेना के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पोषण जागरूकता, बच्चों के समग्र विकास और गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आयोजन के दौरान लगाई गई पोषण प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी लेते हुए पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पोषण प्रदर्शनी के जरिए…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
