Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासन द्वारा आयोजित बी.एससी. नर्सिंग, बी.फार्मा तथा एन.सी.बी.पी. (NCBP) के आई.पी.ई.पी. (IPEP) कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एससी. डीएमएलटी सहित विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं में जिले के 58 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर बी.एस. उइके ने सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला गरियाबंद द्वारा 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे गरियाबंद भाजपा कार्यालय में एक भव्य ‘कार्यकारिणी परिचायक एवं मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला गठन के उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा का यह पहला एवं ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री शोभाचंद्र पात्र ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देश पर यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक प्रो. (डॉ.) संजीव कर्मकार ‘वशिष्ठ’ ने जिला संयोजक श्री पन्नालाल देवदास, सह-संयोजक श्री अशोक मिश्रा, केसर कुमार निर्मलकर, राजेन्द्र सिंह परिहार, सदस्य श्रीमती गीता पटेल एवं श्री हेमकुमार के साथ राजिम नगर के प्रमुख चौकों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती संध्या वर्मा से भेंट कर प्रदेश कार्यसमिति की ओर से नगर के प्रमुख चौकों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव में जनभावनाओं एवं नगर के समग्र हित को दृष्टिगत रखते हुए सिविल लाइन चौक…
(संवाद एक्सप्रेस)मैनपुर। गरियाबंद।जिस पुल के निर्माण के लिए मैनपुर कला के ग्रामीणों ने करीब 20 वर्षों तक संघर्ष किया, धरना-प्रदर्शन किए, चक्का जाम किया, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने बार-बार गुहार लगाई, उसी पुल ने उद्घाटन के महज चार महीने के भीतर ही निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी है। करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल के एप्रोच रोड में अचानक गहरा सुरंगनुमा गड्ढा बन गया है, जिसने न केवल निर्माण एजेंसी बल्कि संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश शुरू होते ही पुल के एप्रोच रोड का धंस जाना…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।गरियाबंद जिले के देवपरसुली गांव की होनहार छात्रा नेहा मरकाम ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव, स्कूल परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। नेहा मरकाम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला देवपरसुली से प्राप्त की। प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रही नेहा का चयन बाद में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुडा छुरा में हुआ। यहां उन्होंने नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर अपनी प्रतिभा को निखारा और अब NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला गठन के 14 वर्ष बाद भी गरियाबंद मुख्यालय बुनियादी नागरिक सुविधाओं की चुनौतियों से जूझ रहा है। रविवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की एक बार फिर पोल खोल दी। राष्ट्रीय राजमार्ग-130c पर घंटों तक पानी भरा रहने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई लोग पानी के बीच सावधानी से वाहन निकालते नजर आए, जबकि…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आम नागरिकों और मकान मालिकों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी मकान मालिकों के लिए अपने मकान में रहने वाले किरायेदारों का स्थानीय थाने से पुलिस सत्यापन (Verification) कराना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, समाज विरोधी तत्वों और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। मकान मालिकों को इसे अपनी कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। समाधान ऐप का उपयोग…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आईं करीब 30 महिला बाइकर्स की मोटो क्वींस एडवेंचर टीम रविवार को जागरूकता अभियान के तहत गरियाबंद पहुंची। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने हरी झंडी दिखाकर टीम को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। रायपुर से राजिम होते हुए गरियाबंद पहुंची इस टीम में गृहिणियां, छात्राएं, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षिकाएं, आईटी प्रोफेशनल और व्यवसायी महिलाएं शामिल हैं। लंबी दूरी की बाइक यात्रा के माध्यम से ये महिलाएं यह संदेश दे रही हैं कि महिलाएं हर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । दिनांक 18/07/2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के मामलों के संबंध में विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रायपुर में किया गया । उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बलराम प्रसाद वर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनय प्रधान, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), आनंद कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अविनाश कुमार दुबे सचिव जिला विधिक सेवा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगातार बारिश के बीच गरियाबंद की फॉरेस्ट कॉलोनी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर गया, जिससे घर के अंदर मौजूद महिला मलबे और पेड़ के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस की डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना डायल 112 को मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए फॉरेस्ट कॉलोनी पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस जवानों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
