(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक) जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलो एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ गतिविधि में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता को जनजागरूकता का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में आज नवीन शासकीय महाविद्यालय मैनपुर में नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक) का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। इस समय का सदुपयोग कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय नष्ट न करने और नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी भी परिस्थिति के लिए दूसरों को दोष देने के बजाय स्वयं जिम्मेदारी लेने की आदत विकसित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने के साथ समाज और देश के विकास में भी योगदान देने का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का उपयोग ज्ञानवर्धक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री शर्मा ने मैनपुर में 05 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम का आयोजन भाठीगढ़ मैदान के स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रुफ टेंट, स्टॉल, पंजीयन काउंटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम सुश्री नेहा भेड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











