Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)राजिम। गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जिसके साथ ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत राजिम की सीमा ही नगरपालिका क्षेत्र की सीमा होगी। नगर पंचायत के नगरपालिका में उन्नयन से शहर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगरपालिका बनने के बाद राजिम में शहरी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, आधारभूत संरचना…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)फिंगेश्वर | सरगी नाला में अज्ञात शव मिलने से सनसनी राजिम/फिंगेश्वर महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है और हाल…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/कसेरू। ग्राम कसेरू की होनहार छात्रा जिज्ञासा ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिज्ञासा, तोरण लाल ठाकुर की पुत्री हैं और सरस्वती शिशु मंदिर कसेरू की छात्रा हैं। जिज्ञासा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय परिवार तथा पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने जिज्ञासा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)राजिम। गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के राजिम-नवापारा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। अब इस क्षेत्र के लोगों को एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधा के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, राजिम में पहली बार आधुनिक तकनीक से लैस MRI मशीन की शुरुआत की गई है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को सीधे लाभ मिलेगा। सोमवार 13 जुलाई 2026 को सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही संस्थान ने मरीजों के लिए विशेष राहत देते…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। राम मंदिर में हुई कथित करोड़ों रुपये की चोरी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा,पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला और जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस भवन से रैली निकालकर तिरंगा चौक पहुंचे। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तथा घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के सबसे बड़े केंद्रों में से एक राम मंदिर में इतनी…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। गरियाबंद । मानसून की पहली तेज बारिश में बह गया कुसुमबुड़ा–सारागांव–उड़ीसा सीमा मार्ग का पुल अब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है। गुरुवार रात इसी टूटे हुए पुल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण एक 21 वर्षीय युवक गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक बार फिर विभागीय लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मिथलेश कुमार (21 वर्ष), निवासी नावडिही बम्हनी, गुरुवार रात बम्हनी-कोसमी क्षेत्र की ओर से लौट रहा था। अंधेरा होने और पुल के टूटे…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग/गरियाबंद। लगता है उड़ीसा से आए दो तस्करों को यह गलतफहमी हो गई थी कि लाल रंग की Honda SP-125 पर 35 किलो गांजा लादकर वे आराम से छत्तीसगढ़ में एंट्री कर लेंगे। लेकिन देवभोग के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर गरियाबंद पुलिस ने उनके इस “स्मार्ट प्लान” पर ऐसा ब्रेक लगाया कि पूरी कहानी थाने पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा और शराब के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना देवभोग पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली तो बोरे से 35 किलो गांजा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है राजस्थान से आए दो तस्करों ने बॉलीवुड की क्राइम फिल्मों को कुछ ज़्यादा ही गंभीरता से ले लिया। सोचा होगा कि स्कूटी के पार्ट्स के अंदर गांजा छुपाकर निकल जाएंगे और पुलिस केवल नंबर प्लेट देखकर सलाम ठोक देगी। लेकिन गरियाबंद पुलिस ने उनकी पूरी “फिल्म” इंटरवल से पहले ही बंद कर दी। मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने जीड़ार तिराहा में चेकिंग लगाई। दो स्कूटी सवारों की गतिविधियां कुछ ऐसी थीं कि पुलिस की नजरें वहीं टिक गईं। जब स्कूटी की “सर्जरी” शुरू हुई तो ऐसा नजारा सामने आया, मानो किसी फिल्म का सीक्रेट…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी विद्यालय, ध्रुवागुड़ी में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर पालकों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में पालक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विद्यालय में कई विषयों के शिक्षक पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसके कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है, जिससे…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में मड़ई मेले के दौरान हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामले की गंभीरता से जांच करते हुए गरियाबंद पुलिस ने हत्या के आरोप में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार मृतक आकाश कश्यप (28 वर्ष) निवासी मैनपुर को 1 जुलाई 2026 को मैनपुर मड़ई मेले में भीड़ के दौरान हुई धक्का-मुक्की के बाद कुछ युवकों ने डंडे तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा था। घायल आकाश को आरोपियों ने ही पहले मैनपुर अस्पताल…

Read More