Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार देर रात बड़ा व्यवधान सामने आया। कोदोमाली के पास मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से रात करीब 12 बजे से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर ट्रक, बस, कार और अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे सैकड़ों यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी नीलम नागेश ने बताया कि वे स्वयं भी जाम में फंसे हुए हैं। उनके अनुसार, पेड़ गिरते ही सड़क पूरी तरह बंद हो गई और लगातार बारिश के कारण स्थिति और भी कठिन…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)छुरा। गरियाबंद। मानसून की पहली ही तेज बारिश ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीती रात हुई लगातार वर्षा के चलते कोसम्बुड़ा-सारागांव होते हुए उड़ीसा सीमा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक छोटे नाले (पुलिया) का हिस्सा बह गया, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। यह सड़क छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग मानी जाती है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुल्ला, सारागांव, नवापारा, कोसमी, चुरकीदादर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, आवश्यक वस्तुओं…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की पानी से भरे घुरवा (कचरा फेंकने के गड्ढे) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कोपरा के तर्रा रोड निवासी बिसेलाल साहू के पोते योगेश साहू और पोती सुमन साहू बारिश थमने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर से लगे घुरवा गड्ढे के पास पहुंच गए। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में करीब 10 से 12…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत बीजापाल में निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे 14 मजदूर बगनई नदी के तेज बहाव के कारण बीच धारा में फंस गए। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते मजदूर बाहर नहीं निकल सके और जान बचाने के लिए पूरी रात नदी के बीच एक पेड़ पर चढ़कर बितानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने समन्वित प्रयास करते हुए सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए मजदूरों में 10 पुरुष और…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे और खेती की कोशिशों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि अब जंगल की एक-एक इंच जमीन पर प्रशासन की पैनी नजर है। शनिवार को ओडिशा सीमा से लगे आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर जुताई किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और जुताई में लगे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद वन भूमि पर कब्जा करने की मंशा रखने वालों में हड़कंप…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के बुरजाबहाल गांव में रात करीब 8:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव के शिक्षक तिरन नागेश के बाड़ी में स्थित नारियल के पेड़ पर अचानक बिजली गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज चमक और जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरने से आसपास के लोग घबरा गए। घटना स्थल रिहायशी मकानों के बेहद करीब होने के कारण कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को गरियाबंद-छुरा मार्ग पर ग्राम परसुली के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुरुष घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बागबाहरा क्षेत्र के भीखापाली निवासी महिला और एक पुरुष मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गरियाबंद से खड़मा की ओर जा रही मां ट्रेवल्स की बस ने उनकी बाइक…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के नगर पंचायत कोपरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) पर मनमानी, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता तथा विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रैली निकालते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पितईबंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव उसके ही घर के सामने पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर लोहे की रॉड जैसी किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नकटी ग्राम में प्रशासन द्वारा की गई मकान तोड़ने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने इस कार्रवाई को गरीब एवं आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय बताते हुए प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रेम सोनवानी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सुनवाई का अवसर दिए बिना और वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उनके मकानों को तोड़ दिया गया, जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है तथा प्रशासन की कार्रवाई दमनात्मक…

Read More