Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/पांडुका। पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकड़ा-पांडुका मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गैंद विश्वकर्मा (19 वर्ष), पिता लोकेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम रजनकटा के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक तिजेश्वर साहू (19 वर्ष), पिता हेमूराम साहू, निवासी रजनकटा बताया गया है। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से…
(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम कदलीमुड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव, जो स्थानीय स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे, की कुएं में कूदने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकेश कुमार यादव ने शराब के नशे की हालत में किसी मामूली विवाद के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उन्होंने आपातकालीन सेवा डायल-112 पर भी फोन किया था। इसके कुछ ही देर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर प्रोजेक्ट की एंटी-पोचिंग टीम ने अन्य राजकीय एजेंसियों और गरियाबंद पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल, बड़ी मात्रा में पैंगोलिन की खाल तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वन विभाग के अनुसार बरामद दो बाघों की खाल में से एक खाल का सामने का एक पंजा गायब मिला है। इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। आरोपियों के घर की तलाशी…
विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी नीतियों के चलते मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक बड़ा सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा कवच मिला है। राज्य सरकार ने सेवाकाल के दौरान असमय काल कवलित होने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को संबल प्रदान करने के लिए अनुग्रह अनुदान देने का एक अत्यंत संवेदनशील निर्णय लिया है। सरकार का यह कदम नगरीय प्रशासन के मैदानी कार्यकर्ताओं के सुरक्षित भविष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस कल्याणकारी निर्णय के तहत मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 के दायरे…
विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल । कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सरिता सिंह, वार्ड नं. 07 सैटिन टोला, बुढार ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार ऋण पुस्तिका बनवाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने बाबत् ,उदयनाथ पिता जगत, ग्राम पलगड़ी, थाना दरिमा, जिला सरगुजा (छ.ग.) ने पत्नी कमला मरावी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने बाबत् ,मोहम्मद गुलामुद्दीन, ग्राम हरदी, पो.…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 के विधायक जनकराम ध्रुव ने विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए ग्राम पंचायत नकटी में आबंटित भूमि को बदलकर नवा रायपुर में किसी उपयुक्त एवं केंद्रीय स्थान पर भूमि आबंटित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजाड़कर बनाई जाने वाली कॉलोनी में रहना उचित नहीं समझते। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक जनकराम ध्रुव ने उल्लेख किया है कि शासन द्वारा नव निर्वाचित एवं पूर्व विधायकों के लिए प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी अपने दो दिवसीय गरियाबंद प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रवास के प्रथम दिवस उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग का प्रशिक्षण दिया। प्रवास के दूसरे दिन श्रीमती अवस्थी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, उपचार व्यवस्था तथा डॉक्टरों के व्यवहार के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) पहुंचकर भर्ती…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद के नवनिर्मित जिला भवन का भव्य लोकार्पण रविवार को राजिम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए Bhupesh Baghel ने झेरिया यादव समाज के नवनिर्मित जिला भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने बताया कि उनके लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम को…
(संवाद एक्सप्रेस)धमतरी। जिले के नगरी थाना क्षेत्र में मछली व्यापारी की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का नगरी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों ने मजदूरी बढ़ाने को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी नगरी, थाना नगरी पुलिस और साइबर सेल के सहयोग से…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर भी उपस्थित थे। बैठक में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी (नशीले) पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशामुक्ति संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री उइके ने अवैध मादक पदार्थों, नशीली दवाओं और शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए आबकारी विभाग को हाईवे पर स्थित ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
