Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 26 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं। निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर पर तृतीय चरण की काउंसलिंग 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अमाड़ (उदंती कोर क्षेत्र) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घरों से चीतल का मांस, खून से सने तीर, खरगोश के फंदे, मयूर और बाज के पंख सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई है। माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक श्री गुरुनाथन एन. के मार्गदर्शन में गठित एंटी पोचिंग टीम को 21 जून को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम अमाड़ में वन्यप्राणी का शिकार किया गया है। सूचना…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस की पहल मिशन जन मित्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर के दिशा निर्देश मार्गदर्शन में यह पहला चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत थाना गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारूका में दिनांक 22.06.2026 को जिला पुलिस की टीम द्वारा एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक साइबर एवं यातायात लितेश सिंह की उपस्थिति में साइबर सेल एवं यातायात शाखा की टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारूका के सरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम कोड़ोहरदी स्थित ठाकुर देव पड़ाव के समीप बरसाती नाले से लगे जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना ग्राम सरपंच नरेंद्र ध्रुव को दी गई। सरपंच नरेंद्र ध्रुव ने तत्काल मामले की जानकारी गरियाबंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शासन के “स्कूल चलो अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने एवं शाला त्यागी तथा अप्रवेशी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड गरियाबंद के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, ग्राम सढ़ौली में सामुदायिक भागीदारी के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग, समर्पित (एक्सेस टू जस्टिस), एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन तथा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के संयुक्त सहयोग से किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के महत्व एवं शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद-धमतरी। पक्षी जगत से जुड़ी दो महत्वपूर्ण और रोमांचक घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिन्होंने इस संरक्षित क्षेत्र के बढ़ते पारिस्थितिक महत्व और वनों के तेजी से हो रहे पुनर्जीवन की पुष्टि की है। रिजर्व में हॉर्नबिल मॉनिटरिंग के दौरान बीट गार्ड और हॉर्नबिल ट्रैकर के नेतृत्व वाली टीम ने दुर्लभ दृश्य दर्ज करते हुए मालाबार पाइड हॉर्नबिल को एक फलाहारी चमगादड़ (फ्रूट बैट) का शिकार करते देखा। विशेषज्ञों के अनुसार यह व्यवहार बेहद कम प्रलेखित हुआ है और यह हॉर्नबिल की अवसरवादी भोजन प्रवृत्ति तथा अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह गरियाबंद स्थित कान्हा क्लब में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले योग सत्र में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक होरीलाल माली ने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों की विधि और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में आवास प्लस 2.0 सर्वे के अंतर्गत चिन्हित परिवारों की सूची का वाचन किया जाएगा तथा ग्रामसभा के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की सूची का अंतिम अनुमोदन किया जाएगा। इस दौरान जिले में कुल सर्वेक्षित 85 हजार 813 परिवारों का सत्यापन किया जाएगा। ग्रामसभा में सर्वे सूची का सार्वजनिक वाचन कर ग्रामीणों से अपील एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे, जिससे पात्र एवं आवास विहीन परिवारों का पारदर्शी एवं निष्पक्ष…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर धमतरी और पोखरा रोड की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे कुल 08 हाईवा ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए सभी 08 हाईवा ट्रकों को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने अग्रिम वैधानिक और दंडात्मक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग (माइनिंग) तथा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद-धमतरी। संभावित सुपर एल-नीनो (गॉडज़िला एल-नीनो) और बढ़ते जलवायु संकट के बीच उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (यूएसटीआर) ने वन्यजीवों और स्थानीय समुदायों की जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर जल संरक्षण कार्य किए हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 800 से अधिक झिरियाओं का निर्माण और 34 सौर ऊर्जा संचालित जल पम्पों की स्थापना की गई है, जिससे भीषण गर्मी के दौरान वन्यजीवों को राहत मिल रही है। यूएसटीआर के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र से प्राप्त एक ट्रैप कैमरा वीडियो में हाथियों का एक झुंड अपने शावकों के साथ लगभग 3,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक झिरिया में…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
