(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। गरियाबंद। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से देवभोग क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। इसी बीच खुटगांव थाना क्षेत्र में नाले के उस पार फंसी 2 महिला और 2 पुरुष समेत कुल 4 लोगों को देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। गरियाबंद से पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने देवभोग थाना पुलिस और 112 की टीम के साथ मिलकर रात के अंधेरे और बढ़े हुए जलस्तर के बीच सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
बढ़ते जलस्तर के बीच नाले के उस पार फंसे थे 4 लोग
लगातार बारिश के चलते खुटगांव क्षेत्र के नाले का जलस्तर बढ़ गया था। इसी दौरान टिकरापारा के 2 महिला और 2 पुरुष नाले के दूसरी तरफ फंस गए। पानी का बहाव बढ़ने और नाले की गहराई अधिक होने के कारण उनके लिए वापस लौटना संभव नहीं था।
घटना की जानकारी मिलते ही देवभोग थाना पुलिस और 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके की स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और गरियाबंद से एसटीआरएफ की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रात 2:45 बजे शुरू हुआ अभियान, चारों सुरक्षित निकले
गरियाबंद से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देवभोग पुलिस एवं 112 टीम के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 2:45 बजे अभियान के दौरान नाले के उस पार फंसी 2 महिला और 2 पुरुष समेत चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अंधेरे, बारिश और बढ़े हुए जलस्तर के बीच चलाया गया रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम के बेहतर तालमेल और तत्परता से सभी चारों लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली।

इन जवानों ने संभाला रेस्क्यू का मोर्चा
सफल रेस्क्यू अभियान में हवलदार यशवंत साहू, उमेनंद सिन्हा, ललित कंवर, सैनिक देवाराम गढ़िया, राजेश भरतद्वाज, गोपी ठाकुर, मनोज यादव और चैनुराम निषाद सहित अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं देवभोग थाना स्टाफ और 112 की टीम ने भी एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।
पुलिस और रेस्क्यू टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लगातार बारिश के बीच बढ़ते नाले के जलस्तर में चार लोगों के फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, उससे बड़ा हादसा टल गया। देर रात चले अभियान के बाद 2 महिला और 2 पुरुष समेत सभी 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











