Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा/ गरियाबंद । शासकीय प्राथमिक शाला सरकड़ा (पांडुका) में शनिवार, 27 जून 2026 को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा संचालित शाला प्रवेश उत्सव अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरकड़ा के उपसरपंच महेश्वर लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माधवराव निषाद, केशव राम यादव एवं गजेंद्र साहू ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला चिकित्सालय परिसर, गरियाबंद में शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी राम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा, डॉ. बी. बारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रिखी राम यादव एवं भाजपा महिला…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर 26 जून को तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण गरियाबंद द्वारा नालसा की डॉन योजना 2025 (NALSA- DAWN Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India Scheme-2025) के तहत “शांति मैत्री विकास संस्थान नशा मुक्ति केंद्र, गरियाबंद” में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री बी.आर. साहू तथा न्यायाधीश श्रीमति गंगा पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। विकासखंड क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला देवपरसुली के छात्र कुंजल, पिता नारायण सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुंजल का चयन प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल छात्र और उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय एवं गांव के लिए गौरव का विषय है। कुंजल की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, पालकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने बताया कि कुंजल शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाला छात्र रहा है और उसकी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज 25 जून 2026 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज परिवहन विभाग (ARTO) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में स्कूल बसों की आकस्मिक चेकिंग का एक विशेष अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम ने एक स्प्रिंज बोर्ड स्कूल के बस को रोककर उसके दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में पाया गया कि बस बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) के…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। किसानों के खेतों तक पहुंचने वाली DAP खाद इस बार शायद किसी और ही मंजिल की ओर निकल पड़ी थी, लेकिन गरियाबंद पुलिस ने उसकी “रहस्यमयी यात्रा” पर समय रहते ब्रेक लगा दिया। देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम तेतलखुटी में पुलिस ने एक मेंटाडोर वाहन से 126 क्विंटल DAP खाद बरामद कर बड़ा खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जब CG 07 CK 3719 नंबर के मेंटाडोर को रोका, तो उसमें DAP खाद की 280 बोरियां भरी मिलीं। हर बोरी में करीब 45 किलो खाद थी। कुल मिलाकर 12,600 किलो यानी 126 क्विंटल…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) राजिम में विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा भव्य सामूहिक योगाभ्यास एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं स्वयं भी योगाभ्यास किया साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं पार्षदगण तुषार कदम,आकाश सिंह राजपूत, सोमनाथ पटेल ,भारत यादव,सुरेश पटेल ,बलराम यादव, के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, बीआरसीसी सुभाष शर्मा, स्वास्थ विभाग से डॉ वीरेंद्र हिरोंदिया विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है कुछ लोगों ने स्कूटी को अब सिर्फ पेट्रोल से नहीं, बल्कि “नशे के कारोबार” से भी चलाने का जरिया बना लिया है। लेकिन गरियाबंद पुलिस की चौकसी के आगे यह जुगाड़ ज्यादा दूर नहीं चल सका। थाना गरियाबंद और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो युवकों को 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो व्यक्ति अलग-अलग टीवीएस स्कूटी में अवैध गांजा लेकर ग्राम कोकड़ी रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोकड़ी चौक के…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 26 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं। निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर पर तृतीय चरण की काउंसलिंग 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अमाड़ (उदंती कोर क्षेत्र) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घरों से चीतल का मांस, खून से सने तीर, खरगोश के फंदे, मयूर और बाज के पंख सहित शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई है। माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के निदेशक श्री गुरुनाथन एन. के मार्गदर्शन में गठित एंटी पोचिंग टीम को 21 जून को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम अमाड़ में वन्यप्राणी का शिकार किया गया है। सूचना…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
