Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।राज्य के नकटी ग्राम में प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकानों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और कार्रवाई को गरीब एवं आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेससदस्यों द्वारा ।प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सुनवाई और वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना उनके मकानों को तोड़ दिया गया,जो पूरी तरह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है और प्रशासन की कार्रवाई एकतरफा एवं दमनात्मक…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत जिले में रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की शुरुआत शुक्रवार को हुई। सहकारी समिति में अन्नपूर्णा माता की पूजा-अर्चना के साथ सरसों खरीदी का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने इसे किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। खरीदी शुभारंभ के दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता माहेश्वरी तिवारी, सहायक संचालक कृषि कौशिक, डीएमओ गुलाब राठौर तथा भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक अभिमन्यु ध्रुव और पारस देवांगन मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार रबी सीजन में धान के स्थान…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)अमलीपदर/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पानीगांव में एक 45 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कमलू यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलू यादव पिछले दो दिनों से घर से बिना बताए निकला हुआ था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम करलागुड़ा निवासी 25 वर्षीय लोकेश सिंह दोरिया की ओडिशा के प्रसिद्ध डोंगरीचचरा पर्यटन स्थल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गहरी खाई में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक घर से बिना किसी को बताए निकला था। बाद में उसके परिजनों को हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि डोंगरीचचरा स्थित राम मंदिर के पास युवक की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान युवक का शव पास की खाई…

Read More

विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट  (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल । जिले में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0 से 18 वर्ष है उनके आकलन पश्चात जिले के विभिन्न विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये जा रहे है । इसी कड़ी में जनपद पंचायत बुढार में शिविर आयोजित किया गया। जिनमें 14 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। साथ ही 3 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर एवं 4 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी को विशेष कैंप आयोजित किये…

Read More

विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट  (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल। भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से प्रारम्भ की गई विकसित भारत जी राम जी योजना का जिला स्तरीय औपचारिक शुभारंभ जनपद पंचायत जयसिंहनगर में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना 1 जुलाई से प्रारंभ की गई है। यह योजना श्रमिकों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फिंगेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस छुरा से राजिम की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार युवक बेलर की दिशा में जा रहा था। ग्राम परसट्ठी के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ागांव में सीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आंदोलन की सूचना दो दिन पहले ही प्रशासन को दे दी थी, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत क्षेत्र में जल्द से जल्द सीसी सड़क निर्माण शुरू करने की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)अमलीपदर | गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सगे भाई ने कथित तौर पर तीर-कमान से अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीर पीठ में गहराई तक धंस गया, जिससे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कमार भुंजिया जनजाति के गन सिंह कमार पर उनके सगे भाई रज्जो कमार ने कथित रूप से तीर-कमान से हमला किया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, जहां…

Read More

विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट  (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि शहडोल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यंम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं । महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 01 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक ‘’चयन’’ एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन किये जा सकेंगे । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता…

Read More