Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने गरियाबंद जिले को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (FSS) के लिए पायलट जिले के रूप में चुना है। जिले में इस नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत 7 जुलाई 2026 से कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्र का चयन कर QR आधारित टोकन प्राप्त करेंगे और अगले दो दिनों के भीतर निर्धारित केंद्र से…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा विभाग में वर्षों से चल रहे संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को समाप्त कर कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में कहा गया था कि अनावश्यक संलग्नीकरण के कारण अनेक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।जिला प्रशासन ने शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए संलग्न कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश जारी किए। इस निर्णय का जिलेभर में स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मैनपुर क्षेत्र से मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा, एक डस्टर कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 54 लाख 99 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 जुलाई को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबिर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । जिले के शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) राजिम में एक पेड़ माँ के नाम 3.0 अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा। विद्यालय में संचालित मिशन लाइफ यूथ एंड इको क्लब की प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में अमरूद, आम, कनेर, इमली, अशोक, बबुल आदि पौधों का रोपण किया जा रहा है। प्रभारी व्याख्याता ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 160 से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जा चुका है। विद्यार्थियों द्वारा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में स्थानीय तिरंगा चौक पर आतिशबाजी, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. महंत ने बताया कि उनका यह दौरा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति एवं कार्ययोजना पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से है। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम गिरसुल के होनहार छात्र तन्मय कश्यप ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। तन्मय की इस उपलब्धि से न केवल उनका गांव गौरवान्वित हुआ है, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर, देवभोग, पूरे गरियाबंद जिले, कश्यप समाज और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। तन्मय कश्यप सरस्वती शिशु मंदिर, देवभोग के मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार का गौरव भी बढ़ा है। विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार साहू, प्रधानाचार्य मनोज…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के पाटदराह जंगल में सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त कॉम्बिंग के दौरान नक्सलियों का एक कैंप ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 बंदूक, आईईडी, 84 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा नक्सली साहित्य, बैटरी, दवाइयां और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। नुआपाड़ा के एसपी अमृत…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित PWD रेस्ट हाउस परिसर में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक एक विशाल साल का पेड़ भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिसर में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि साल का पेड़ काफी समय से सूख चुका था, जिसके कारण वह अचानक धराशायी हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।जिले के शिक्षा विभाग में वर्षों से चल रहे संलग्नीकरण के मुद्दे पर अब राजनीतिक दबाव भी बढ़ने लगा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा कार्यालय,समग्र शिक्षा कार्यालय तथा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में संलग्न कर्मचारियों एवं शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर तत्काल वापस भेजने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय,छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक एमआईएस/N-123/445, दिनांक 25 जून 2026 के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश पर सभी संलग्न कर्मचारियों एवं शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना संस्थानों में कार्यमुक्त करने…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र स्थित कोटरी नाला जलाशय में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक प्रतिबंधित बंद ऋतु के दौरान मछली पकड़ने के लिए जलाशय में उतरा था। घटना स्थल से मछली पकड़ने का जाल और पकड़ी गई मछलियां भी बरामद हुई हैं, जिससे अवैध मछली आखेट की पुष्टि होने के संकेत मिले हैं। मृतक की पहचान माखन कमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुरूभाठा का निवासी था और पिछले कई वर्षों से परसदा खुर्द स्थित अपने…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
