(संवाद एक्सप्रेस)पाण्डुका। ग्राम पंचायत कुटेना स्थित प्रसिद्ध सिरकट्टी आश्रम धाम एवं गुरुकुल परिसर में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम विधायक श्री रोहित साहू, अध्यक्षता महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण महाराज, जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जनपद उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवरी, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, सरपंच श्रीमती गणेशी दिवान सहित जनप्रतिनिधि, संत समाज एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सिरकट्टी आश्रम धाम में करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले समरसता भवन, मुख्य मार्ग से आश्रम धाम तक 30 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड तथा आश्रम परिसर में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित टीना शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम कुटेना में 28.51 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र तथा शीतला मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

श्रीरामचरित मानस के प्रचार-प्रसार में सिरकट्टी आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका : रोहित साहू
राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि सिरकट्टी आश्रम धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। श्रीरामचरित मानस के प्रचार-प्रसार और मानस संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने में इस आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस आश्रम के माध्यम से श्रीरामचरित मानस का प्रचार-प्रसार पूरे प्रदेश में प्रमुखता से हुआ और आज प्रदेश के प्रत्येक गांव में मानस सम्मेलन एवं रामकथा जैसे आयोजन होना हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि गौसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सिरकट्टी आश्रम द्वारा किया जा रहा कार्य हम सभी के लिए गर्व की बात है। यहां लगभग 400 बच्चों के लिए आवासीय गुरुकुल संचालित होना सनातन संस्कृति, संस्कार और शिक्षा के संरक्षण की दिशा में बड़ा कार्य है।
विधायक श्री साहू ने कहा कि प्राचीन भारत में गुरुकुल हमारी शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हुआ करते थे। गांव-गांव में गुरुकुल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, सेवा और संस्कृति का ज्ञान दिया जाता था। आज सिरकट्टी आश्रम उसी गौरवशाली गुरुकुल परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। आधुनिक शिक्षा के साथ हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

गुरुकुल संस्कार और संस्कृति की पाठशाला : महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण
महामंडलेश्वर संत सिया गोवर्धन शरण महाराज ने कहा कि सिरकट्टी आश्रम धाम वर्षों से धर्म, सेवा, संस्कार, गौसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। गुरुकुल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का संस्कार दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब से विधायक रोहित साहू क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तब से सिरकट्टी आश्रम के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आश्रम में हो रहे विकास कार्यों से श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और आश्रम की गतिविधियों को भी और विस्तार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और भारतीय संस्कारों का मार्गदर्शक है। मानस के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में टीकम साहू, प्रेमलाल साहू, डोमार साहू, गौतम शर्मा,रेखा साहू,तारा साहू,कलीराम साहू,नागेंद्र साहू,हेमंत निर्मलकर,लोचन साहू,मुन्नालाल देवदास, सहित अन्य प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने आश्रम की धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











