Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात गरियाबंद-देवभोग नेशनल हाईवे-130 पर धवलपुर और गौरघाट के बीच एक विशाल साल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही करीब 30 से 40 लोगों ने मिलकर उसे सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ का आकार इतना बड़ा था कि सफलता नहीं मिल सकी। बाद में एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। तहसील अमलीपदर, विकासखंड मैनपुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा द्वारा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर की अनुशंसा से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन पर उच्च शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन ने आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए संबंधित महाविद्यालय से प्रस्तावित स्थल का परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इससे क्षेत्र में महाविद्यालय स्थापना की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है। डॉ. मनीष सिन्हा ने कहा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गरियाबंद में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत हेतु शाला प्रवेशोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, पार्षद श्रीमती बिंदु सिन्हा, श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, संकुल समन्वयक नरेंद्र सोनवानी, शाला प्रबंधन समिति की शिक्षाविद् श्रीमती नम्रता यादव, पालकगण, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने छात्राओं…
(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। रथयात्रा पर्व के दौरान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देवभोग विकासखंड के उरमाल बाजार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए लोग बाजार स्थित ईंट-खपरे से बने एक पुराने होटल में शरण लिए हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुका भवन अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय होटल के अंदर और आसपास 9 से अधिक लोग मौजूद थे। भवन गिरते ही कई लोग मलबे में दब गए।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। धर्मनगरी राजिम में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से पुराने मेला स्थल को नए मेला स्थल से जोड़ने के लिए बनाई जा रही 3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना विवादों में घिर गई है। निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित सेलेक्टेड सॉइल की बजाय शीतला तालाब से निकाली गई मिट्टी का उपयोग किया गया, जो तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं मानी जाती। पहली ही बारिश में निर्माणाधीन सड़क की परतें कटने लगीं और संगम स्थल के पास नदी के बहाव में मिट्टी बहने लगी।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला गोना के शिक्षक श्री आलोक शर्मा एवं शासकीय प्राथमिक शाला जुगाड़ की शिक्षिका सुश्री सोनाली मडामे को नवा अंजोर राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा 15 जुलाई को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 शिक्षकों ने आवेदन किया था। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर सभी आवेदनों का मूल्यांकन एवं सत्यापन किया गया। इसके उपरांत विभिन्न राज्यों…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गरियाबंद के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनों की जानकारी प्रदान करना, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में विधिक चेतना का प्रसार करना था। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री बी.आर. साहू, श्रीमती गंगा पटेल एवं सुश्री खुशबू जैन ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर सरल एवं सहज भाषा में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मूसलाधार बारिश भी भगवान श्रीजगन्नाथ के भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। गुरुवार शाम गरियाबंद में श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बारिश के बीच शुरू हुई और कुछ ही देर बाद मौसम साफ होते ही पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी में लगभग आधा किलोमीटर लंबी रथ यात्रा नगर की सड़कों से होकर निकली। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा शहर जगन्नाथमय हो गया। श्री राम जानकी मंदिर, सिविल लाइन से प्रारंभ हुई रथ यात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ परिवार…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा दुर्दान्त और खूँखार नक्सली कमाण्डर हिड़मा का महिमामण्डन किए जाने पर कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की शांति, लोकतंत्र और बस्तर में शहादत देने वाले वीर जवानों व निर्दोष आदिवासियों का घोर अपमान बताया और कांग्रेस विधायक से इस शर्मनाक कृत्य के लिए जनता और शहीदों के परिवारों से बिना शर्त माफी की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक और निंदनीय है कि कांग्रेस के एक जिम्मेदार विधायक उस नक्सली हिड़मा की तुलना महान…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 मवेशियों की तस्करी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 भैंस, 4 पड़वा तथा परिवहन में प्रयुक्त दो पिकअप और एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2011 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप और…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
