(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लेखापाल श्री खेमचंद साहू को पदोन्नत कर वरिष्ठ लेखा परीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनकी पदस्थापना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद में की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चन्द्राकर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2009 तथा शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद यह पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नत श्री साहू को सातवें वेतनमान के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 का वेतनमान देय होगा। आदेश के अनुसार उन्हें पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण के लिए विकल्प निर्धारित प्रारूप में आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नत कर्मचारी को सात दिवस के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में पदोन्नति निरस्त मानी जा सकती है। वहीं, पदोन्नति स्वीकार नहीं करने की स्थिति में कर्मचारी को 10 दिवस के भीतर उचित माध्यम से लिखित अनुरोध प्रस्तुत करना होगा।
यह पदोन्नति शासन द्वारा पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों में पारित अंतिम निर्णय तथा शासन के संबंधित निर्देशों के अधीन रहेगी। आदेश में यह भी उल्लेख है कि यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच, निलंबन या न्यायालयीन प्रकरण लंबित हो अथवा पदोन्नति के लिए किसी स्तर पर अनुपयुक्त पाया जाता है, तो पदोन्नति आदेश उस पर लागू नहीं होगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











