Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के आदिवासी अंचल स्थित ग्राम पंडरीपानी में प्राथमिक शाला भवन पिछले दो से तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में होने के कारण बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसमें बच्चों को बैठाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। परिणामस्वरूप प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं को मजबूरी में माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से स्कूल भवन की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने शनिवार को किरायेदारों एवं बाहरी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस की 6 टीमों ने थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दर्रापारा (केशोडार) में घर-घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया और किराए पर रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 105 घरों की सघन जांच की गई। पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरवाया तथा उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जानकारी एकत्र की। पुलिस…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश और मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 11 जून की देर रात से शुरू हुई कार्रवाई 12 जून सुबह करीब 9:30 बजे तक जारी रही, जिसमें अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों एवं मशीनों पर शिकंजा कसा गया। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेबांधा-सिंधोरी बॉर्डर पर दबिश देकर अवैध खनन में उपयोग की जा रही एक चेन…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट कैंप से करीब 10 किलोमीटर दूर दड़ईपानी जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान का डंप बरामद किया। पुलिस के अनुसार संयुक्त बल जंगल क्षेत्र में अभियान पर निकला हुआ था। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध डंप दिखाई दिया। जांच करने पर वहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल उपयोग के सामान मिले। बरामद…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम पंचायत जोबा में आयोजित बिहान दीदी के गोठ एवं वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विश्वास का विकास एवं जनकल्याण” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों और लाभों से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया। बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का आधार…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बहेराबुड़ा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती देर रात एक तेंदुआ गांव में घुस आया और घर के बाड़े में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का वातावरण बन गया है। जानकारी के अनुसार, बहेराबुड़ा निवासी वेदराम निषाद के घर के पास बंधे बछड़े पर तेंदुए ने देर रात हमला किया। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो बछड़ा वहां नहीं मिला। तलाश करने पर घर से कुछ दूरी पर बछड़ा मृत…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छुरा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद,बीज एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी और पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छुरा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के किसानों को समय पर खाद,बीज और डीजल नहीं मिल पाने के कारण खेती-किसानी की तैयारियों…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ओडिशा सीमा से लगे साहेबिनकछार गांव में इन दिनों सागौन लकड़ी को छिपाने के ऐसे-ऐसे तरीके सामने आए हैं कि बड़े-बड़े खुफिया एजेंसियां भी हैरान रह जाएं। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पता चला कि कुछ लोगों ने करोड़पति बनने के सपने में जंगल का खजाना घरों में जमा कर रखा था। लेकिन जब कार्रवाई की आहट मिली तो सागौन के पल्ले तालाबों में गोते लगाने लगे और कुछ जमीन के नीचे समाधि ले बैठे। वन विभाग की टीम जब गांव पहुंची तो किसी के बाड़ी में गड्ढा खोदकर लकड़ी दफन मिली, तो कहीं डबरी…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा।गरियाबंद। राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर छुरा नगर स्थित सिन्हा समाज भवन में समाज के लिए प्रस्तावित टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीना शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस निर्माण कार्य को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसे सामाजिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम बताया। भूमि पूजन के उपरांत सिन्हा समाज…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम नागाबुड़ा मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 8 बजे महिंद्रा एक्सयूवी वाहन क्रमांक CG 02 AU 2514 और एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान संतोष यादव…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
