Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करते हुए एम.एड अंतिम वर्ष शोधार्थी भावना कुंजाम ने अपनी लघु शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया l यह शोध कार्य डॉ. हेमंत खटकर सहायक प्राध्यापक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ l शोध कार्य के मूल्यांकन हेतु आयोजित मौखिक परीक्षा(वायवा) में संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर सी.डी.आगाशे सर एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित प्रोफेसर परविंदर हंसपाल मैडम ने से शोधार्थी से शोध विषय के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की l विशेषज्ञों ने शोध कार्य की गुणवत्ता,शोध पद्धति तथा प्रस्तुत…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार उपलब्ध किया गया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अंतर्गत भारत-इजराइल समझौते के तहत होम-बेस्ड केयर गिवर के 3 हजार 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदक न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण हो तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में बसों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 10 यात्री बसों की जांच की गई। जिसमें कई वाहनों में सुरक्षा संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान 6 बसों में इमरजेंसी एग्जिट के सामने अतिरिक्त सीटें लगी हुई पाई गईं। जिससे आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की सुरक्षित निकासी प्रभावित हो सकती थी। वहीं कुछ बसों में इमरजेंसी एग्जिट खोलने पर वह जाम पाया गया। जिसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान एक बस बिना…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत अब तक अवैध उत्खनन के 6 प्रकरण दर्ज कर 5 लाख 83 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया है। इसी प्रकार अवैध परिवहन के 45 प्रकरणों में 12 लाख 73 हजार 790 रुपये की अर्थदंड राशि वसूली की गई है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के पांडुका-कोपरा मार्ग पर सरकड़ा के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रायपुर से गरियाबंद की ओर आ रही एक चलती आर्टिका कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन धू-धू कर जलता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चल रही थी, तभी उसमें से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। चालक स्थिति को समझ पाता, उससे पहले ही आग ने पूरे…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब पंद्रह दिनों से लगातार तेंदुआ आबादी वाले इलाकों के आसपास देखा जा रहा है और पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। ताजा घटना ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबाहरा में सामने आई है, जहां रविवार देर रात एक तेंदुआ घर में घुसकर दो बकरियों को मार गया। जानकारी के अनुसार, केराबाहरा निवासी रेखाराम सोम के घर में बंधी दो बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे।…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर के अवैध शिकार से जुड़े मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वन विभाग की कार्रवाई के बीच अब कुछ आरोपियों को बचाने के नाम पर कथित रूप से पैसों के लेन-देन के आरोप सामने आए हैं। मामले से जुड़ा एक डिप्टी रेंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और गहरा गया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने जंगली सुअर के अवैध शिकार के मामले में छापेमारी कर कुछ लोगों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसी…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज गरियाबंद प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड के हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री आज यहां संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के साथ ही पांच जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा किए। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)कोपेकसा। गरियाबंद। नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोपेकसा में जल संचय, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन विषय पर एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संकट के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक सहभागिता से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करना था। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर “हरित पंचायत, हरित स्कूल एवं हरित ग्राम” की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त ग्राम दशपुर में ग्राम सभा के मुखियाओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी एकता परिषद ब्लॉक संयोजक राजेंद्र सिंह राजपूत, नूरानी जैन जिला समन्वयक ,रेवती यादव जिला संयोजक नरेंद्र ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत दशपुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर शुरूआत किया गया यह कार्यक्रम प्रयोग समाज सेवी संस्था तिल्दा के द्वारा हुआ। मुख्य वक्ता लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि वर्तमान समय में जंगल धीरे-धीरे कट…

Read More