Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। लगता है कुछ लोगों ने सोचा था कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर में बैठकर “हरियाली मिशन” को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। लेकिन उनकी यह “डिजायर” राजिम पुलिस के सामने आकर धराशायी हो गई। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जोरा तालाब के पास एक स्विफ्ट डिजायर को रोका। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कोई पिकनिक का सामान नहीं, बल्कि 13.775 किलो गांजा निकला। मानो कार में बैठे लोग पर्यटन नहीं, “विशेष पार्सल सेवा” का संचालन कर रहे हों। पुलिस ने वाहन में सवार पांच लोगों को पकड़ लिया, जिनमें…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए गरियाबंद जिले को भारत सरकार की फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम (FSAS) के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत किसान अब मोबाइल एप “फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल” के माध्यम से सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरकों की बुकिंग एवं खरीदी कर सकेंगे। कृषि विभाग के अनुसार इस नई व्यवस्था से उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। आदिवासी विकासखंड के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड गरियाबंद के दस पंचायतों में उपस्वास्थ केन्द्र भवन निर्माण की स्वीकृति कराई गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति लालिमा पारस ठाकुर के सतत प्रयासों और जनहित में की गई पहल के परिणामस्वरूप क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि उक्त कार्य की स्वीकृति मिलने में सबसे अहम योगदान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राजिम विधायक श्री रोहित साहू एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर जी का है । लंबे समय से स्वास्थ्य संसाधनों की कमी से जूझ…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शहर स्थित न्यू सर्किट हाउस में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले सर्किट हाउस के स्टोर रूम में लगी, जो देखते ही देखते किचन तक फैल गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन समेत बड़ी मात्रा में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नगर में लगने वाले साप्ताहिक शुक्रवार बाजार के दौरान एक बार फिर सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। बाजार के दिन मुख्य मार्ग पर अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे भुजियामुड़ा निवासी एक युवक और एक कर्मचारी महिला की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार लगने के कारण मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ थी। हाईवे से जुड़े इस मार्ग पर बड़े वाहनों, मोटरसाइकिलों, साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों की लगातार आवाजाही बनी रहती…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।खाद-बीज में कथित कटौती,किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं मिलने और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस ने फिंगेश्वर सहकारी समिति के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहकारी समिति के मुख्य गेट में ताला जड़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में केंद्र व राज्य शासन का पुतला दहन किया,साथ है सहकारी समिति कार्यालय में ताले भी जड़ दिए।आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस और विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन शुरू होने से पहले…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130-सी स्थित उदंती पुल के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देवभोग तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की स्कॉर्पियो का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है, जबकि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार अजय चंद्रवंशी उस समय स्कॉर्पियो में सवार नहीं थे। वे पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकदा पिकअप वियर (डैम) में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक और युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र से चार लोग कार में सवार होकर कुकदा डैम घूमने पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान युवक और युवती डैम में नहाने उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बुधवार को अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी वहां मौजूद एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में मौके पर मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर रसोई व्यवस्था की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पीपल का विशाल पेड़ बीच से टूटकर नीचे गिर गया। पेड़ गिरते…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/देवभोग। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानमुड़ा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की मितानिन महिला की कथित तौर पर ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना में महिला के पति और बेटे भी घायल हो गए हैं। वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के रूप में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
