Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के जाड़ापदर गांव में इन दिनों खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव की बेटी लीना नागेश ने एसआई (सब इंस्पेक्टर) परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही लीना के चयन की खबर गांव पहुंची, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के युवा, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि लगातार उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। लीना नागेश ऐसे परिवार से आती हैं, जहां सामाजिक नेतृत्व और सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनके पिता गौर सिंह नागेश…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है भोपाल के कुछ युवाओं ने खेती-किसानी छोड़ सीधे “हरियाली व्यापार” में हाथ आजमाने का फैसला कर लिया था। फर्क बस इतना था कि खेत की जगह कार की डिक्की चुनी गई और खाद-बीज की जगह भर लिया गया करीब डेढ़ क्विंटल गांजा। लेकिन देवभोग पुलिस ने उनका पूरा “स्टार्टअप मॉडल” रास्ते में ही बंद कर दिया। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक “माल” पहुंचाने निकले तस्करों को शायद लगा था कि रात का सफर, तेज रफ्तार कार और सुनसान रास्ता उन्हें सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा देगा। मगर पुलिस की घेराबंदी देखकर स्विफ्ट डिजायर चालक की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। जिले के कोदोबात्तर चट्टानपारा गांव में तेंदुए ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल बच्चे की पहचान धनेश कुमार (पिता – पुनूराम कमार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे धनेश पड़ोस के घर में टीवी देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार…
विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)शहडोल। बहुजन गोंडवाना पार्टी का हल्लाबोल महाप्रबंधक सोहागपुर के कार्यालय का की घेराव सेंट्रल हॉस्पिटल सफाई ठेकेदार रवि तिवारी और सेंट्री ऑफिसर सोनेलाल राय एवं सुपरवाइजर अभिषेक तिवारी द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों के ऊपर जातिगत प्रताड़ित गाली गलौज कर नौकरी से निकाला इसी संबंध मे जिला अध्यक्ष शहडोल प्रवीण कुमार चौधरी ने ज्ञापन सौंपा कर चेतावनी दी कि इस संगीन मामले में 7 दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो महाप्रबंधक सोहागपुर कार्यालय के सामने आमरण अनशन करेंगे। एस सी एल प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए पार्टी कार्यकर्ताओं…
( संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर बोतल और जर्किन में पेट्रोल देने पर लगी रोक का असर अब गांव-गांव तक दिखने लगा है। लेकिन गरियाबंद में एक युवक ने ऐसा “नियमसम्मत जुगाड़” निकाला कि लोग हंसते-हंसते उसकी तारीफ करने लगे। मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे “देसी दिमाग की मास्टर क्लास” बता रहे हैं। घटना गरियाबंद-रायपुर रोड स्थित शांति फ़्यूल्स पेट्रोल पंप की है, जहां मंगलवार को अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एंट्री मारती है। पंप कर्मचारी सोच रहे थे कि शायद खाद-बीज आया होगा या ट्रैक्टर में डीजल भरवाना होगा… लेकिन ट्रॉली में रखा था…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और क्विक कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते दखल के विरोध में गरियाबंद जिले के दवा व्यापारियों ने बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी सभी मेडिकल दुकानें बंद रखीं। जिलेभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता एकजुट होकर सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वही केमिस्ट संघ के पदाधिकारी और सदस्य आज विरोध स्वरूप बाइक रैली निकाल कर नगर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुचे और पीएम मोदी के नाम पर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए अपनी बाते रखी। गरियाबंद जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत कस में पिछले छह वर्षों से लंबित बंदोबस्त त्रुटि सुधार की मांग अब शासन स्तर तक पहुंच गई है। राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों से परेशान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में भूमि बंदोबस्त से जुड़ी गंभीर त्रुटियों के कारण किसानों और भूमिधारकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार कार्यालय से लेकर कलेक्टर जनदर्शन तक कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। राजस्व…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के पांडूका वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिधनीपाठ के माता डोंगरी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। तेंदुए की लगातार गतिविधियों की खबर मिलते ही विभाग द्वारा गांव-गांव पहुंचकर माइक से मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय कोई भी व्यक्ति अकेले घर से बाहर न निकले और जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचें। विभाग ने छोटे बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने तथा शाम ढलते ही…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को राजिम बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस को डायल 112 सेवा के लिए 8 नई आधुनिक चारपहिया वाहनों की सौगात दी गई। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम पालिका अध्यक्ष महेश यादव, कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल एवं एसडीओपी निशा सिन्हा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने फिंगेश्वर क्षेत्र में दबिश देकर यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर और इंस्पेक्टर कोमल ध्रुव की टीम ने सरगी नाला, ग्राम तर्रीघाट–सीरीखुर्द सीमा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। इसी कार्रवाई के तहत खूंटेरी क्षेत्र में भी दबिश दी गई, जहां दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन करते पाए गए।…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
