Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक सहित कई वनकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और कर्मचारियों की वर्दी तक फाड़ दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम जैतपुरी गांव में करीब 250 एकड़ भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान टीम ने अतिक्रमण के मामले में 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया।…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। महादेव घाट स्थित श्री हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब में रविवार को खेल और खिलाड़ियों के उत्साह से भरा शानदार आयोजन देखने को मिला। आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और खेल मैदानों के लिए वॉलीबॉल बॉल एवं नेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की बड़ी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, संघर्ष और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही संसाधन…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नोकेश्वर साहू द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में गरियाबंद निवासी वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश चंद रोहरा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी तथा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से की गई। नव नियुक्त जिला सह संयोजक प्रकाश रोहरा ने भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। पूर्व जिला महामंत्री एवं कांग्रेस नेता नादिर कुरैशी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता, किसान और वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं ईंधन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नादिर कुरैशी ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई खर्च से लेकर खेती-किसानी और परिवहन तक हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। डीजल और…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद ।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के 11वें दीक्षांत समारोह में शोधार्थी सौरभ कुमार देवांगन को कृषि अभियांत्रिकी में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदान की गई। डॉ. सौरभ कुमार देवांगन अपने जिले के पहले युवक हैं जिन्होंने कृषि अभियांत्रिकी विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। साथ ही वे प्रदेश के देवांगन समाज के पहले व्यक्ति हैं जिनके पास कृषि अभियांत्रिकी की डिग्री है। डॉ. सौरभ ने वर्ष 2022 में पीएचडी में प्रवेश लिया था। उनके शोध का विषय “उच्च क्षमता वाली मूंगफली थ्रेशर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में रविवार को पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरियाबंद स्थित पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ने से आम जनता, किसान और वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही ईंधन संकट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के चलते एक मकान की टीन छत उड़कर नेशनल हाईवे पर जा गिरी, जिससे सड़क पर घंटों तक यातायात बाधित रहा। घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ा और कुछ ही देर में आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान तेज हवा की चपेट में आने से एक मकान की टीन छत उखड़कर सीधे सड़क पर जा गिरी। वहीं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव जंगल में उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान दस्तावेज और मोटरसाइकिल के आधार पर खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में की गई है। दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । जिले में हीरों की चमक आखिरकार पुलिस की नजरों से बच नहीं सकी। मैनपुर थाना और स्पेशल टीम ने ऐसी “चमकदार” कार्रवाई की कि 4 लाख 50 हजार रुपये के हीरों के साथ तीन कथित हीरा तस्कर सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गए। मामला 14 मई 2026 का बताया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीकासार जाने वाले जीरो पॉइंट के पास कुछ लोग बहुमूल्य चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। यानी “डील फाइनल” होने से पहले ही पुलिस ने एंट्री मार दी। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला…
(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। ग्राम पंचायत आमदी द में 14 मई 2026 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग सहित खेती से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों को Agristack एवं पीएम किसान योजना में नवीन पंजीयन की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में भी…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
