Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसातरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलते ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेत में धान के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण गर्मी और इंजन के अधिक गर्म होने को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के…
(संवाद एक्सप्रेस)धमतरी। शहर में रविवार को कथित चंगाई सभाओं को लेकर माहौल गरमा गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग वार्डों और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रही चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर सभा संचालकों और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किए बिना चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में कानून…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों में प्रसारित खबरों को लेकर जिला प्रशासन ने तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि संबंधित परिवार विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) श्रेणी से संबंधित है। प्रशासन के अनुसार परिवार का नाम वर्ष 2011 और 2018 की आवास सर्वे सूची में शामिल नहीं था। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में किए गए नवीन सर्वेक्षण के दौरान भी उक्त परिवार ग्राम में निवासरत नहीं पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार पिछले कई वर्षों से उड़ीसा राज्य में रह रहा था और हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही गरियाबंद…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/देवभोग। गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में वेतन भुगतान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। नगर पंचायत के सीएमओ कक्ष में अकाउंटेंट और सब इंजीनियर के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद कर्मचारी यूनियन में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वेतन भुगतान में देरी को लेकर नाराज सब इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक ने अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर को सीएमओ कक्ष में बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और इंजीनियर के साथ पहुंचे तीन…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सुशासन के दावों के बीच एक बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला देवभोग विकासखंड के माडागांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का है, जहां अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग कमार दंपत्ति ने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के पैरों पर गिरकर पक्के मकान की गुहार लगाई। जानकारी के मुताबिक बरही गांव निवासी यह दंपत्ति विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय से संबंध रखता है। लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान पाने की…
रिपोर्टर नाग्रेद्र दुबे (संवाद एक्सप्रेस)चिरमिरी । कल्पना कीजिए — देश आज़ाद हुआ, दशक बदले, सरकारें बदलीं, लेकिन चिरमिरी के एस.ई.सी.एल. क्षेत्र के आस पास के हज़ारों परिवार आज तक एक बुनियादी सुविधा से महरूम रहे — वो सुविधा जिसे हम सब बहुत जरूरी मानते हैं…अपनी खुद की सरकारी बिजली। 75 साल की यह दास्तान अब खत्म हो रही है चिरमिरी के एस.ई.सी.एल. क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों के बीच रहते आए, लेकिन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) की सरकारी बिजली उनके घरों तक कभी नहीं पहुंची। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग यही सोचते रहे कि उन्हें…
रिपोर्टर नाग्रेद्र दुबे (संवाद एक्सप्रेस)चिरमिरी। एमसीबी चिरमिरी के पौड़ी स्थित मंगल भवन में श्रीराम कथा आयोजन कमेटी के द्वारा 09 मई को तीसरे दौर की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी सहित उनके सहयोगी सदस्यों तथा आम जन मानस के साथ पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया । बताया गया कि आगामी 17 मई से 26 मई तह चिरमिरी के गोदरीपारा लाल बहादुर शास्त्री में पद्मनाभूषित परम पूज्य अनंत श्री जगत गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महराज के दिव्य वचनों का रसपान क्षेत्रवासियों को करने का लाभ मिलेगा। उक्त बैठक…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोड़ोहरदी मोड़ के पास जंगल में एक संदिग्ध लाश मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही गरियाबंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डोंगरीगांव बीट के कक्ष क्रमांक 563 में मेन रोड 130C से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास…
(संवाद एक्सप्रेस)महासमुंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी महामंत्री (संगठन) एवं महासमुंद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने आगामी जनगणना 2026 के प्रारूप को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की पृथक गणना न किए जाने को देश की बहुसंख्यक आबादी के साथ एक सोची-समझी साजिश और विश्वासघात करार दिया है। 33 सवालों में ओबीसी का जिक्र तक नहीं अमरजीत चावला ने तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “सरकार द्वारा जनगणना के लिए तैयार किए गए 33 प्रश्नों की सूची में अनुसूचित जाति, जनजाति और…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
