Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप के गरियाबंद जिले के प्रवास ने सहकारिता और ग्रामीण विकास को नई ऊर्जा देने का काम किया। जिले में पहुंचने पर बैंक एवं सहकारी समिति के कर्मचारियों ने दोनों पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। पूरे प्रवास के दौरान सहकारिता को मजबूत बनाने, किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने को लेकर गंभीर मंथन हुआ। प्रवास के दौरान अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने जिले की विभिन्न सहकारी समितियों और बैंकिंग व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने किसानों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के दशपुर बांध के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक यशवंत कुमार ध्रुव पिता रतिराम ध्रुव  तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में खंभे से टूटकर नीचे झूल रहे बिजली तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बाइक से गुजर रहा था, इसी दौरान बिजली का तार उसके गले में उलझ गया। करंट इतना तेज था कि युवक और उसकी बाइक दोनों आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस) देवभोग गरियाबंद। एक ओर शासन द्वारा “सुशासन तिहार” कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समस्याओं के समाधान का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के सरपंचों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद पंचायत परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग 53 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के दौरान सरपंच संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पंचायतों में लंबित विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने, निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार, घायल पिता-पुत्र ग्राम गुजरा के निवासी हैं और घरेलू सामान खरीदने के लिए गरियाबंद आए हुए थे। इसी दौरान जनपद कार्यालय के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब एक बार फिर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने के लिए तैयार है। 6 मई 2026 से 15 जून 2026 तक चलने वाले “मेगा समर कैंप” का भव्य शुभारंभ किया गया। समर कैंप के इस सिल्वर जुबली के खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष व INH एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा मौजूद रहे। वहीं विशेष रूप…

Read More

नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल शुरू की गई है। अब ऐसे गांव, जो अपने निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र से पांच किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित हैं, वहां प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभिनव योजना का उद्देश्य उन ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जिन्हें दूरी, परिवहन की कमी अथवा आर्थिक कारणों से समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता। स्वास्थ्य विभाग की…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में ग्राम गिरसूल निवासी गजानंद कश्यप को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देवभोग मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। गजानंद कश्यप लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे लगातार संगठन के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा समाजहित के…

Read More

राशन कार्ड,पट्टा,सीमांकन और आवास जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग, “सुशासन” पर उठने लगे सवाल (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार” अब आम जनता के बीच सवालों के घेरे में आता नजर आ रहा है।लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने से अब ग्रामीणों और जरूरतमंद परिवारों ने इस अभियान से दूरी बनानी शुरू कर दी है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिक कार्यक्रम बनकर रह गया है,जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। बेसरा ने आरोप लगाया कि गांव-गांव से लोग राशन कार्ड,जमीन…

Read More

नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत डोंगरी टोला (चांटी) से एक बेहद दर्दनाक और दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग देर रात घर से शौच के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। काफी देर तक जब बुजुर्ग वापस नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में इन दिनों विकास का एक नया मॉडल सामने आया है — दिन में प्रतिबंध, रात में खनन! जहां एक ओर प्रशासन ने गर्मी और जल संकट को देखते हुए 1 अप्रैल से 30 जून तक बोरवेल खनन पर सख्त रोक लगा रखी है, वहीं दूसरी ओर “जमीनी स्तर” पर यह प्रतिबंध बड़ी शालीनता से नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्राम सढ़ौली, छिंदोला, खुर्सीपार मोहलाई और छुरा क्षेत्र में रात ढलते ही बोर मशीनों की गूंज सुनाई देती है। लगता है जैसे ये मशीनें भी सरकारी आदेश पढ़ती हैं — “दिन में आराम, रात में काम!” सूत्र…

Read More