(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कार्यालय के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, घायल पिता-पुत्र ग्राम गुजरा के निवासी हैं और घरेलू सामान खरीदने के लिए गरियाबंद आए हुए थे। इसी दौरान जनपद कार्यालय के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आई और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
वहीं दुर्घटना के बाद फोर व्हीलर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















