Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
सोना बारमते की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)बिलासपुर।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप प्रबंधन बोला हार्ट अटैक से गई जान बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते मरीज की तबीयत खराब हुई विरोध और हंगामा को देखते हुए पुलिस ने बीच-बचाव किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बूथ,पंचायत और वार्ड स्तर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस उपलब्धि के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने रायपुर स्थित राजीव भवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ में समस्त कमेटियों की सूची औपचारिक रूप से जमा कर दी। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा चलाए गए संगठन विस्तार अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ,पंचायत और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया,जिससे पार्टी की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव 3 मई 2026 को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर कोपरा (गरियाबंद) पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दौरान अटल चौक में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री साहू छात्रावास, जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह और बस स्टैंड गरियाबंद…
(संवाद एक्सप्रेस)नई दिल्ली। रायपुर: ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी उम्मीदवार अपने-अपने पदों पर विधिवत निर्वाचित हुए हैं।रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चिंतन पारिख को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। महासचिव के पद पर सुंदर अय्यर का चयन किया गया है, साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ से गुरुचरण सिंह होरा को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन में संयुक्त सचिव (पश्चिम) चुना जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के बारुका सर्कल अंतर्गत ग्राम श्यामनगर हरदी कासरबाय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार संतु राम साहू और सुरेश साहू शुक्रवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच श्यामनगर जंगल के कक्ष क्रमांक 523 में तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक 6 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों संभल नहीं पाए और बुरी तरह घायल हो गए।…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर/रायगढ़। मजदूर दिवस 01 मई के अवसर पर छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले रायगढ़ में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रायगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव किया और वित्त मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में नियमितीकरण और स्थायीकरण का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसी तरह के वादे…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा आज दिनांक 1 मई 2026 को नक्सल मुक्त होने के पश्चात पहली बार गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के अंतिम छोर तक विशेषतः पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का भ्रमण किया तथा जिले के सबसे दूरस्थ थाने देवभोग का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा नक्सल मुक्त परिदृश्य में आने वाली समस्त चुनौतियों के लिए तैयार होने व जनता को बेहतर पुलिसिंग की सेवा प्रदान करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारी को दिशा निर्देश देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया।…
नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)मनेंद्रगढ़ चिरमिरी ।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को घोषित 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणामों में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मोहम्मद हुजैफा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वेस्ट चिरमिरी पोड़ी के निवासी मोहम्मद रियाज और खुर्शीदा खातून के सुपुत्र हुजैफा ने 600 में से 561 अंक (93.5%) प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है हुजैफा का रिपोर्ट कार्ड: एक नज़र में हुजैफा ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि सभी छह विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर एक मिसाल पेश की है सभी विषय में अच्छे प्राप्तांक कठिन विषयो…
सोना बारमते की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा और जेल प्रशासन के रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आए एक मामले में महिला प्रकोष्ठ में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला को आठ टांके लगाने पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महिला कैदी आशिमा राव जो पिछले करीब छह महीनों से जेल में बंद थी, ने अपने हाथ की कलाई काटने के साथ ही गला काटने की…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। जिला प्रशासन की नवाचारी पहल “गौरव गरियाबंद” अभियान का सकारात्मक प्रभाव परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.89 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं का 84.16 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं में 3 प्रतिशत एवं 10वीं में 4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। बेहतर प्रदर्शन के चलते 12वीं में गरियाबंद ने प्रदेश…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
