Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
नागेन्द्र दुबे की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किया है जिसमें मनेंद्रगढ़ जिले 2026 के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर एक गहरा जख्म दे दिया है जहाँ एक ओर प्रदेश के कई जिले सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं, वहीं मनेंद्रगढ़ जिला 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में पूरे प्रदेश में अंतिम स्थान 33वें पायदान पर आकर गिर गया है यह गिरावट महज एक संयोग नहीं, बल्कि जिले की खोखली होती शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सड़क परसुली की मेधावी छात्रा विद्यारानी साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश की प्रावीण्य सूची (Merit List) में दसवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 96.40% अंकों के साथ हासिल किया मुकाम विद्यारानी साहू ने 12वीं की परीक्षा में 96.40% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे गांव रावणसिंघी में उत्सव का माहौल है। विद्यारानी एक साधारण…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में गरियाबंद जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी कुसुमलता बिप्रे ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कुसुमलता ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कुमारी कुसुमलता बिप्रे, जिला गरियाबंद के नवापारा कुसमी छुरा क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता श्री संतोष कुमार बिप्रे और माता श्रीमती पावन गंगा बिप्रे हैं। कुसुमलता ने अपनी पढ़ाई धमतरी जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में रहकर पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने…
सुपेबेड़ा-निष्टिगुड़ा इलाके में कुछ सेकंड तक कांपी धरती, ओडिशा सीमा तक महसूस हुए झटके, राहत—कोई जनहानि नहीं (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के उड़ीसा सीमा से लगे देवभोग क्षेत्र में बुधवार देर रात अचानक आए भूकंप के झटकों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। निष्टिगुड़ा के पास सुपेबेड़ा इलाके में जैसे ही धरती कांपी, लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक झटके इतने तेज थे कि कई ग्रामीणों ने जिंदगी में पहली बार ऐसा अनुभव किया। देवभोग और आसपास के गांवों में कुछ सेकंड तक महसूस हुए इन झटकों से घरों में रखे बर्तन और अन्य…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किए जाने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में पुतला फूंक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार,भाजपा द्वारा महिला आरक्षण बिल के नाम पर परिसीमन बिल…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित किया गया। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत), नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संगठन अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मुल्लूर अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ शामिल हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महापौर मीनल चौबे ने की। अतिविशिष्ट अतिथियों में स्वाति वर्मा, डॉ. सारिका एस. गंगा,…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया गया है। संघ ने अपने पत्र क्रमांक/12/छ.ग.रा.वनो.स.संघ/2026, दिनांक 01 अप्रैल 2026 के माध्यम से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ रायपुर को 15 अप्रैल 2026 तक मांगों के निराकरण का आग्रह किया था, लेकिन तय समयसीमा के बाद भी कोई ठोस आदेश जारी नहीं होने से प्रबंधकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। प्रबंधक संघ द्वारा प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी गई हैं, जिनमें मंत्रालय की सहमति के आधार पर तत्काल आदेश जारी करना,…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भाजपा मंडल गरियाबंद के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा चौक में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद की। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । हाई स्कूल नहरगांव में कक्षा नवमी के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश हाई स्कूल प्राचार्य संजय शुक्ला एवं श्रीराम ध्रुव के उपस्थिति में परीक्षा प्रभारी बाल गोविंद कोसरिया तथा प्राचार्य संजय शुक्ला ने परीक्षा परिणाम बताया जिसमें कक्षा नवमी में प्रथम स्थान कुमारी लिना साहू कोकड़ी ने 79 प्रतिशत तथा द्वितीय स्थान पुष्कर निषाद एवं लालिमा 77 प्रतिशत तथा पद्ममनी, अनुराग कंवर खिलेश्वरी साहू कोमेश्वरी, हसीना पटेल, हर्षिता धुव, सहित बच्चों ने सफलता अर्जित किया है जिसको शाला विकास एवं…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/पाण्डुका। थाना क्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़े पुलिया के नीचे पानी में तैरते हुए गांजा के पैकेट दिखाई दिए। इस अजीबोगरीब नजारे को देखने के लिए कुछ ही देर में ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 68 किलो गांजा छोटे-छोटे पैकेट में पानी में तैरता हुआ मिला है। इस तरह खुलेआम पुल के नीचे नशे का जखीरा बहते देखे जाने का यह पहला मामला बताया जा रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतरमरा क्षेत्र…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
