Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गरियाबंद द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु चार दिवसीय _संस्कार समर कैंप_ का आज शिव शक्ति भवन में शुभारंभ किया गया। यह शिविर 5 मई से 8 मई तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे तक चलेगा। कैंप में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना तथा उनमें नैतिक मूल्य, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास विकसित करना है। शिविर में योग, ध्यान, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक गतिविधियां, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जीवनोपयोगी ज्ञान दिया जाएगा। राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के उदंती वन परिक्षेत्र में भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जल स्रोतों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पानी की तलाश में एक प्यासा हिरण जंगल से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए गांव तक पहुंच गया, जहां वह कुत्तों के झुंड के बीच फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरण बेहद कमजोर और घबराया हुआ था। जैसे ही वह गांव में दाखिल हुआ, आवारा कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और हमला शुरू कर दिया। अचानक मची अफरा-तफरी में हिरण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। स्थिति को गंभीर होता देख…
(संवाद एक्सप्रेस)छुरा/गरियाबंद। पाण्डुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिलईदादर बीट से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जंगल से लगे खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसने साहस और सूझबूझ से अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिधनी निवासी तुलसी राम ठाकुर मंगलवार सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। खेत के समीप घना जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल बिंद्रानवागढ़ के मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में मजारकट्टा चौक पर गाजा बाजा के साथ पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर में मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा की बंगाल विधानसभा, असम विधानसभा एवं पांडिचेरी में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है इसका श्रेय वहां के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मेहनत देवतुल्य मतदाता तथा सुशासन एवं सबके साथ सबका विकास के मूल मंत्र को देश की जनता स्वीकार रही है देश के यशस्वी…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा चौक में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और नारों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी एवं रसगुल्ला खिलाकर बधाई दी। झालमुड़ी की विशेष व्यवस्था के कारण कार्यक्रम स्थल पर पश्चिम बंगाल संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया,…
(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब में इस गर्मी बच्चों और युवाओं के लिए “मेगा समर कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 6 मई 2026 से 15 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, INH एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के हाथो किया जाएगा। अन्य सामाजिक एवं खेल प्रशासन के उच्च पदाधिकारी इस आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन में यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पंचायत कोपरा अंतर्गत अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु संग्रहण केंद्र निर्माण…
रसोई गैस के बढ़ते दाम पर फूटा गुस्सा: कांग्रेस का धरना, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
उपमुख्यमंत्री के दौरे के बीच कांग्रेस का हल्लाबोल, तिरंगा चौक में पुलिस की रही दुरुस्त व्यवस्था (संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।जिला मुख्यालय में आज भारी गहमागहमी का माहौल रहा।एक ओर जहाँ नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शिरकत करने पहुँचे थे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के निर्देश में जिला व ब्लाक कांग्रेस के द्वारा गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अपना ‘अनोखा प्रदर्शन’ शुरू किया। दिलचस्प और तनावपूर्ण बात यह रही कि जहाँ कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे, वहां से…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से गरियाबंद प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सौजन्य मुलाकात कर भवन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। स्थानीय सर्किट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रेस क्लब भवन में किचन कक्ष एवं मनोरंजन कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि नव-निर्मित भवन में इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में क्लब की उपयोगिता पूरी तरह विकसित नहीं हो पा…
सोना बारमते की रिपोर्ट (संवाद एक्सप्रेस)बिलासपुर । बिलासपुर और कसडोल के बीच होने वाली एक शादी उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई,जब दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया वर पक्ष सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है जहां शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया वधू पक्ष पर बारातियों को बंधक बनाने और मुआवजे की मांग करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोरमी निवासी राजू मंडल की बारात कसडोल पहुंची थी डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे लेकिन जैसे ही दूल्हा द्वारचार के लिए गाड़ी…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
