(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल बिंद्रानवागढ़ के मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में मजारकट्टा चौक पर गाजा बाजा के साथ पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया।
इस अवसर में मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने कहा की बंगाल विधानसभा, असम विधानसभा एवं पांडिचेरी में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है इसका श्रेय वहां के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मेहनत देवतुल्य मतदाता तथा सुशासन एवं सबके साथ सबका विकास के मूल मंत्र को देश की जनता स्वीकार रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजना पर विश्वास कर जनता ने जनादेश दिया है।

अब धीरे-धीरे देश में भ्रष्टाचार करने वाला पार्टी ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रह सकता यह साबित किया है इस तीन विधानसभा के परिणामों ने आने वाला समय में इन सभी राज्यों में विकास की गंगा बहेगी इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत महामंत्री धनंजय नेताम मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम ध्रुव, इतवारी देवांगन,हिरा लाल साहू, रोहित ध्रुव, परमेश्वर सेन, एकता सोम, सरोजनी रात्रे, शुभम सांग,विनोद महराज, नरोत्तम साहू, ईश्वर यादव,राज डे, नरेन्द्र ध्रुव,वेष राठौर, देवी नायक, विष्णु पटेल, दयाराम ध्रुव ,टिकम सोम,अमर सिंह ध्रुव,गोलु निषाद, कृष्णा निषाद, विजय गंधर्व, गोपाल पटेल, दिलीप ध्रुव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















