(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब में इस गर्मी बच्चों और युवाओं के लिए “मेगा समर कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 6 मई 2026 से 15 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, INH एवं हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के हाथो किया जाएगा। अन्य सामाजिक एवं खेल प्रशासन के उच्च पदाधिकारी इस आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन में यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय मिश्रा और सचिव गिरीश अग्रवाल का विशेष सहयोग है। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेषताएँ:
यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई से 15 जून तक आयोजित इस मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेनिस , टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स जैसे खेल शामिल हैं। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी कोच नियुक्त किए गए हैं, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। कैंप में प्रतिवर्षानुसार सैकड़ों की तादात में बच्चों के भाग लेने की संभावना है। यह समर कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे वे छुट्टियों का सदुपयोग कर सकें।
स्विमिंग का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम के अलग-अलग स्लॉट्स में रखा गया है, जबकि लॉन टेनिस और बैडमिंटन की कोचिंग शाम के समय आयोजित होगी। रविवार को कोचिंग बंद रहेगी।
बता दें कि यूनियन क्लब में लगातार 26 सालों से मेगा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शहर के कई बच्चों ने प्रसिक्षण लिया और आज अपना हुनर दिखाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे है।
मेगा समर कैंप में 14 वर्ष की उम्र के बच्चे शामिल हो सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कोच के आदेशों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। युनियन क्लब की निर्धारित गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा। निचे दिए गये नंबरों से कांटेक्ट कर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभिभावक 83493 60880 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















