सोना बारमते की रिपोर्ट
(संवाद एक्सप्रेस)बिलासपुर । बिलासपुर और कसडोल के बीच होने वाली एक शादी उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई,जब दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया वर पक्ष सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है जहां शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया वधू पक्ष पर बारातियों को बंधक बनाने और मुआवजे की मांग करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार कोरमी निवासी राजू मंडल की बारात कसडोल पहुंची थी डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे लेकिन जैसे ही दूल्हा द्वारचार के लिए गाड़ी से उतरा वह लड़खड़ाने लगा उसकी हालत देखकर दुल्हन सहित घरातियों को पता चल गया कि वह नशे में चूर है। दुल्हन ने बिना देर किए बड़ा फैसला लेते हुए कह दिया कि मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं करूंगी परिवार ने भी उसका समर्थन किया और वहीं शादी तोड़ दी गई।
शादी टूटते ही दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे उसके पिता समेत कई रिश्तेदारों को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई के लिए पहले 20 लाख और बाद में 7 लाख रुपए की मांग की वहीं हंगामे को देखकर बारात में आए कई लोग लौट गए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दूल्हे के दादा मनीराम मंडल ने बिलासपुर के तोरवा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने कसडोल थाना से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि दूल्हा और उसके परिजन खाना खाकर आराम कर रहे थे उन्हें बंधक नहीं बनाया गया है।
थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं होने के कारण संबंधित जानकारी कसडोल पुलिस को भेज दी गई है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति नहीं मिली, लेकिन दोनों पक्षों के बीच पैसे को लेकर विवाद है। फिलहाल दोनों पक्षों में चर्चा चल रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















