(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। पाण्डुका वन परिक्षेत्र में चंदा दल का एक दंतैल हाथी इन दिनों विचरण कर रहा है। वन विभाग की 9 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार हाथी कक्ष क्रमांक 70 स्थित चंदली डोंगरी में मौजूद है। हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है।
हाथी पोंड बीट, पाण्डुका सर्कल क्षेत्र में मौजूद है। विभाग के अनुसार हाथी के कारण फसल क्षति हुई है, जबकि अभी तक मकान क्षति, अन्य नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए नागझर गांव को हाईअलर्ट पर रखा गया है। वहीं पोंड, कुकदा, बरेठीनकोना, टुईयामुरा, गांहदर और घटकर्रा गांवों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल क्षेत्र में निगरानी एवं ग्रामीणों को सतर्क करने का काम कर रहे हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर न जाएं और हाथी दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। आसपास के लोगों को भी तत्काल सचेत करें और हाथी की सूचना नजदीकी वन कर्मचारी को दें।
वन विभाग की अपील: ग्रामीण सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











