(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में गरियाबंद जिले की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी कुसुमलता बिप्रे ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कुसुमलता ने 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
कुमारी कुसुमलता बिप्रे, जिला गरियाबंद के नवापारा कुसमी छुरा क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता श्री संतोष कुमार बिप्रे और माता श्रीमती पावन गंगा बिप्रे हैं। कुसुमलता ने अपनी पढ़ाई धमतरी जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में रहकर पूरी की।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना-नानी को भी दिया, जिनके साथ रहकर उन्होंने शिक्षा प्राप्त की। उनके नाना श्री अवध राम भारती (सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर) और नानी श्रीमती ईश्वरी भारती ने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग दिया।
कुसुमलता की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















