(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा आज दिनांक 1 मई 2026 को नक्सल मुक्त होने के पश्चात पहली बार गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के अंतिम छोर तक विशेषतः पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का भ्रमण किया तथा जिले के सबसे दूरस्थ थाने देवभोग का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उनके द्वारा नक्सल मुक्त परिदृश्य में आने वाली समस्त चुनौतियों के लिए तैयार होने व जनता को बेहतर पुलिसिंग की सेवा प्रदान करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारी को दिशा निर्देश देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री करण कुमार ऊके एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















