(संवाद एक्सप्रेस)नई दिल्ली। रायपुर: ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी उम्मीदवार अपने-अपने पदों पर विधिवत निर्वाचित हुए हैं।रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चिंतन पारिख को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। महासचिव के पद पर सुंदर अय्यर का चयन किया गया है, साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
छत्तीसगढ़ से गुरुचरण सिंह होरा को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन में संयुक्त सचिव (पश्चिम) चुना जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन को खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। गुरुचरण सिंह होरा लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति से न केवल छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उपाध्यक्ष पद के लिए 8 सदस्यों का चयन किया गया है, जिनमें अनिल धूपर, असित त्रिपाठी, हिरोन्मय चटर्जी, प्रेमकुमार कर्रा, राजन कश्यप, रक्तिम सैकिया, रोहित राजपाल और सुमन कपूर शामिल हैं। महासचिव के पद पर सुंदर अय्यर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संयुक्त सचिव (पश्चिम) के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की जिम्मेदारी मिली है, कैप्टन मुर्ति गुप्ता (उत्तर), डॉ. सुजीत रॉय (पूर्व) और सुनील याजमान (दक्षिण) का चयन हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश अरोड़ा निर्वाचित हुए हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में अनील महाजन, अंकुश दत्ता, बी वेंकटेश, चेतन कपूर, महेश्वर राव, पी. वी. राम कुमार, प्रशांत सुतार, पुनीत अग्रवाल, सुदर्शन घोष और विजेंद्र सिंह चौहान को शामिल किया गया है।
श्री होरा कों संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर छ्ग टेनिस संघ के पदाधिकारियों अवतार सिंग जुनेजा, जी एस बांबरा,डॉ सूरज अग्रवाल, डॉ अजय पाठक, डॉ अतुल शुक्ला, सुशील बालानी, सुनील सुराना, प्रदीप माथानी,चरणजीत ओबेरॉय रूपेंद्र सिंह चौहान हेनरी, रोहीन सेंटियागो, नेल्सन जतिन कुमार, राजेश मिश्रा सहित समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
बताया गया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी 30 अप्रैल 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे। यह परिणाम नई दिल्ली से जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के 27 अप्रैल 2026 के आदेश के अनुसार ही इन चुनाव परिणामों की घोषणा की गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















