Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में चल रहा सुशासन तिहार अब सुशासन से ज्यादा “सहनशासन तिहार” बनता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने निकली थी, वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि खुद अपनी समस्या लेकर कलेक्टर दफ्तर की चौखट तक पहुंच गए। सरपंच संघ का आरोप है कि कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था उन्होंने कराई, लेकिन खाने की बारी आई तो उन्हें ही VIP व्यवस्था का पाठ पढ़ा दिया गया। कथित तौर पर संदेश साफ था — “भोजन आपका, लेकिन सीट हमारी!” बताया गया कि “SDM साहब खाना खाएंगे” कहकर सरपंचों को भोजन स्थल से…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रधानमंत्री की हालिया अपील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि डीजल, पेट्रोल और गैस संकट से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय केंद्र सरकार लोगों को “कम उपयोग” की सलाह देकर उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में धनेन्द्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को उर्वरक कम इस्तेमाल करने, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने, महिलाओं को खाद्य तेल और गैस की खपत कम करने,…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रील बनाने के दौरान एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय निखिल सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने वीडियो बनाने के लिए नदी में छलांग लगाई। उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। छलांग लगाने के बाद निखिल करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा,…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम मरौंदा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 14 गॉवों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शिविर में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा कि यह केवल शिविर ही नहीं है, बल्कि समस्याओं त्वरित…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/देवभोग। जिले के देवभोग और आसपास के इलाकों में इन दिनों डीजल संकट गहराता जा रहा है। कई पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म होने की स्थिति बन गई है, जिसके चलते देर रात तक लंबी कतारें देखने को मिलीं। ट्रैक्टर, पोकलेन मशीनें और मालवाहक वाहन सड़कों और खेतों में खड़े-खड़े ईंधन का इंतजार करते नजर आए। डीजल की कमी की खबर फैलते ही क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग डिब्बे और गैलन लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। हालात ऐसे बने कि देर रात तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। फिल्मों में आपने “सुपारी किलिंग” बहुत देखी होगी, लेकिन गरियाबंद के जंगल में इस बार मामला बाघ की सुपारी तक पहुंच गया। फर्क बस इतना रहा कि शिकारी जंगल को अपना इलाका समझ बैठे, जबकि वन विभाग पहले से ही उनकी “वेटिंग” में बैठा था। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की साजिश रचने पहुंचे ओडिशा के 7 आरोपी अब खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। जंगल में बाघ ढूंढने निकले शिकारियों को शायद अंदाजा नहीं था कि इस बार बाघ नहीं, बल्कि एंटी पोचिंग टीम उनकी तलाश में घूम रही है। बताया जा रहा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी रोड पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। झोपड़ीनुमा मकान में लगी भीषण आग और गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक खपरी रोड स्थित एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उपयोग किए जा रहे ‘हाथी अलर्ट ऐप’ से वन विभाग को कई अहम जानकारियां मिली हैं। ऐप के डेटा विश्लेषण में सामने आया है कि हाथियों का खान-पान पहले की तुलना में काफी विविध हो गया है और वे महुआ से ज्यादा बांस करील, तेन्दु और साल की जड़ों-पत्तों को पसंद कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक हाथियों ने सबसे अधिक बार “अन्य वनस्पतियों” का सेवन किया, जिसे रिकॉर्ड में 1175 बार दर्ज किया गया। वहीं विशिष्ट प्रजातियों में तेन्दु की जड़ और पत्ते हाथियों…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान रामायण आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। आयोजन में उपस्थित लोगों ने नए भारत के निर्माण…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 01 मई से लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए। नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ, शिकायतें और मांगें संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत की। सभी विभागों द्वारा शिविर स्थल पर ही स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ प्राप्त आवेदनों का तुरंत परीक्षण और निराकरण…

Read More