(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प्रसिद्ध बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान रामायण आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। आयोजन में उपस्थित लोगों ने नए भारत के निर्माण के साथ अपनी संस्कृति और स्वाभिमान को सहेजकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमनाथ का इतिहास भारत की आस्था, संघर्ष और आत्मसम्मान की अमर गाथा है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा ने हर कठिन समय में समाज को एकजुट रखने का कार्य किया है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की संयोजक बहन बिंदु वर्मा ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़ता है, तब राष्ट्र और अधिक मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिकता और भाईचारे का संदेश अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि संत श्री रामानंद शरण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोमनाथ का इतिहास केवल मंदिर का इतिहास नहीं, बल्कि भारत की अटूट आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ने हर कठिन दौर में समाज को नई दिशा और शक्ति दी है। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री रामानंद शरण जी महाराज, सिरकट्टी आश्रम कुटेना रहे, जबकि अध्यक्षता बाबा भूतेश्वर नाथ मरौदा के मुख्य पुजारी रामधार ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की संयोजक बहन बिंदु वर्मा, गायत्री मंदिर गरियाबंद के पुजारी नाथूराम निषाद तथा पंडरीपानी स्थित भुनेश्वर नाथ धाम के पुजारी संत श्री मारुतिनंदन शरण शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ कुमार नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहु, दुर्गेश प्रसाद साहू (क्षेत्रीय समन्वयक),जनपद स्टाफ राकेश ठाकुर, हेमंत तिर्की, दयानंद सोम, जागेश्वर जगत जनपद सदस्य, सरपंच, पारागांव सचिव कीर्तन साहु, शत्रुघ्न साहु, अनुज ठाकुर सहित जनपद पंचायत की समस्त टीम एवं केडर स्व सहायता समूह के दीदी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















