(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसातरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलते ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेत में धान के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण गर्मी और इंजन के अधिक गर्म होने को आग लगने का कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। बाद में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















