(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नोकेश्वर साहू द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में गरियाबंद निवासी वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश चंद रोहरा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी तथा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर की सहमति से की गई।
नव नियुक्त जिला सह संयोजक प्रकाश रोहरा ने भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाते हुए व्यापारी वर्ग के हित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करती रही है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छोटे एवं बड़े व्यापारियों को डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, जीएसटी सरलीकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं से नई ताकत मिली है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा संगठन लगातार व्यापार वर्ग के हित में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, अजय रोहरा, सुरेंद्र सोनटेके, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, बलदेव सिंह हुंदल, विष्णु मरकाम, उमेश सिंह, नंदरेश गुप्ता, विनय दासवानी, नितेश ठक्कर, अजय दासवानी, रिजवान मेमन, पुष्पक देवांगन, खेम सिंह बघेल, प्रतीक सिंह, प्रतीक तिवारी, नितेश ठक्कर, राकेश देवांगन, सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















