Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Satyanarayan Vishwakarma
Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। नवतपा की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर अब साफ नजर आने लगा है। सोमवार को तापमान करीब 43 डिग्री तक पहुंच गया। इसी बीच देवभोग-करचिया मार्ग स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार धर्मगढ़ की ओर से आ रही एक ट्रक पेट्रोल भराने के लिए करचिया स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप पहुंची थी। इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पेट्रोल पंप परिसर में मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/फिंगेश्वर। फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम भेन्डरी-जामगांव में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। गांव के शीतला तालाब परिसर में स्थापित बजरंगबली की टाइल्स युक्त मूर्ति को बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, हालांकि गांव की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर के पास शराब पीने और पत्थरों से मूर्ति तोड़े जाने के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही विहिप जिला संयोजक मोहित साहू एवं फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है तस्करों ने अब छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर को “ग्रीन कॉरिडोर” समझ लिया था। लेकिन देवभोग पुलिस ने उनके इस भ्रम पर ऐसा ब्रेक लगाया कि 130 किलो गांजा लेकर निकली पिकअप सीधे थाने पहुंच गई। दरअसल, थाना देवभोग पुलिस खुटनांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन UP 64 CT 5613 आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब गाड़ी रोकी तो चालक महोदय ने बड़े आराम से अपना नाम राहुल पाण्डेय, निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश बताया। लेकिन गाड़ी के अंदर जो “माल” निकला, उसने सबको चौंका दिया। तलाशी…
(संवाद एक्सप्रेस)रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत छाल रेंज में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हाथियों के दल के साथ तालाब में नहाने उतरा एक शावक डूब गया। मृत शावक की उम्र करीब 2 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद हाथियों का पूरा दल कई घंटों तक तालाब किनारे डटा रहा, जिससे वन विभाग की टीम को शव तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक छाल रेंज के लोटान बीट क्षेत्र में इन दिनों लगभग 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 38 हाथियों का एक दल…
(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य फाॅरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL, रायपुर द्वारा राज्य में अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी महत्पूर्ण कदम की ओर गरियाबंद पुलिस को फाॅरेंसिक साइंस वैन प्रदाय किया गया है। आज दिनांक 25.05.2026 को नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति लालिमा ठाकुर जिले के कलेक्टर श्री बी.एस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर की उपस्थित में मोबाइल फाॅरेंसिक वैन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस मोबाइल फाॅरेंसिक वैन में…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन लगातार हो रही बरामदगी यह भी संकेत दे रही है कि गरियाबंद अब तस्करों के लिए दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचाने का अहम ट्रांजिट रूट बनता जा रहा है। ताजा मामले में गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस ने भिलाई मोड़ के पास दबिश देकर 33 किलो गांजा के साथ उत्तरप्रदेश के सीतापुर निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरबहादुर और साकिल सिद्दीकी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश की ओर…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोहेकेला में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उपेंद्र नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह ग्राम पंचायत गोहेकेला के पूर्व सरपंच लुदुराम नायक का बेटा था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल देवभोग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से महज 6 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे से लगे ग्राम कोदोबत्तर पनटोरा में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने एक और 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बच्चे कोनिका कमार को दबोच लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस दौरान कोनिका कमार के माता पिता ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से सीधा मुकाबला किया और किसी तरह बच्चे को…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के जाड़ापदर गांव में इन दिनों खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव की बेटी लीना नागेश ने एसआई (सब इंस्पेक्टर) परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही लीना के चयन की खबर गांव पहुंची, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के युवा, बुजुर्ग और जनप्रतिनिधि लगातार उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। लीना नागेश ऐसे परिवार से आती हैं, जहां सामाजिक नेतृत्व और सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनके पिता गौर सिंह नागेश…
(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लगता है भोपाल के कुछ युवाओं ने खेती-किसानी छोड़ सीधे “हरियाली व्यापार” में हाथ आजमाने का फैसला कर लिया था। फर्क बस इतना था कि खेत की जगह कार की डिक्की चुनी गई और खाद-बीज की जगह भर लिया गया करीब डेढ़ क्विंटल गांजा। लेकिन देवभोग पुलिस ने उनका पूरा “स्टार्टअप मॉडल” रास्ते में ही बंद कर दिया। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक “माल” पहुंचाने निकले तस्करों को शायद लगा था कि रात का सफर, तेज रफ्तार कार और सुनसान रास्ता उन्हें सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा देगा। मगर पुलिस की घेराबंदी देखकर स्विफ्ट डिजायर चालक की…
About Us
सत्यनारायण विश्वकर्मा
मुख्य- संपादक
फ़ोन : 7879090770
ईमेल : samwadexpress@gmail.com
पता : ग्राम – कासरबाय, जिला – गरियाबंद (छ ग)
Follow Us
Important pages
© 2025 Samwad Express. Designed by Nimble Technology.
